किसानों में खुशी, धान की आवक के साथ-साथ दाम बढ़े, जानिए कितना है भाव

कैथल में मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। मंडियों में बढ़ी 1509 धान की आवक। 3030 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे भाव। पीआर व सरबती धान के भी मिल रहे अच्छे भाव एक अक्टूबर से होगी पीआर धान की सरकारी खरीद।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:25 PM (IST)
किसानों में खुशी, धान की आवक के साथ-साथ दाम बढ़े, जानिए कितना है भाव
मंडी में धान की आवक तेज हो गई है।

जागरण संवाददाता, कैथल। मौसम साफ होते ही मंडियों में धान की आवक भी बढ़ गई है। 1509 धान लेकर किसान मंडी में आ रहे हैं। जहां रविवार को 1509 धान के भाव 3005 रुपये प्रति क्विंटल मिले थे, वहीं सोमवार को 3030 रुपये भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले साल 1700 से 1800 रुपये भाव थे, लेकिन इस बार 1200 रुपये प्रति क्विंटल का फायदा होने से किसानों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह से पीआर व सरबती के भी अच्छे भाव मंडियों में मिल रहे हैं। पीआर धान की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होना है, सरकारी भाव 1960 रुपये प्रति क्विंटल है। अब पीआर धार 1800 रुपये तक बिक रही है। वहीं सरबती के भाव भी दो हजार से ज्यादा मिल रहे हैं। धान लेकर मंडी में आए किसान रामकुमार व मनोज ने बताया कि इस बार मंडी में भाव अच्छे मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है। पिछले भार रेट कम थे, इसलिए कई किस्मों में तो लागत तक पूरी नहीं हुई थी।

सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होती है बोली : धर्मपाल

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडी में धान का सीजन शुरू हो गया है। आवक भी तेज हो गई है। 1509 धान किसान लेकर आ रहे हैं। इस बार इस किस्म के भाव भी किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। आढ़तियों व किसानों की मांग थी कि बोली पर धान की बिक्री हो। सोमवार से सुबह आठ बजे धान की बोली शुरू करवाई गई। 3030 रुपये प्रति क्विंटल किसानों के भाव मिले।

पुरानी अनाज मंडी में 25 सितंबर के बाद शुरू होगी आवक : खुरानिया 

पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि मंडी में अब एक या दो ढेरी ही 1509 की आ रही हैं। भाव तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा है। 25 सितंबर के बाद धान की आवक में तेजी जाएगी। मंडी में जो मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, वह दूर हो गई हैं। शहर के बीचों-बीच मंडी होने के कारण जाम की दिक्कत सीजन में आती है, इसलिए प्रशासन से अपील है कि उठान के कार्य में कोई परेशानी न आए।

chat bot
आपका साथी