किसानों का रेल रोको अभियान आज, शांति व कानून व्यवस्था बनाने को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों का रेल रोको अभियान होगा। अभियान को लेकर जहां किसान व मजदूर संगठनों की तैयारी पूरी है वहीं जिला प्रशासन भी मामले को लेकर गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:10 AM (IST)
किसानों का रेल रोको अभियान आज, शांति व कानून व्यवस्था बनाने को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
किसानों का रेल रोको अभियान आज, शांति व कानून व्यवस्था बनाने को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

जागरण संवाददाता, पानीपत : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों का रेल रोको अभियान होगा। अभियान को लेकर जहां किसान व मजदूर संगठनों की तैयारी पूरी है, वहीं जिला प्रशासन भी मामले को लेकर गंभीर है। डीसी की तरफ से शांति व कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि विभिन्न किसान संगठनों द्वारा रेल रोको अभियान के आह्वान के ²ष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 221 व 232 के तहत विभिन्न अधिकारियों को आमजन में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इसमें एसडीओ पब्लिक हेल्थ हरविद्र शर्मा को पानीपत जीआरपी पुलिस थाना क्षेत्र में और यूएचबीवीएन के एसडीओ रवि कुमार को जीआरपी समालखा थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है जबकि एसडीएम पानीपत और एसडीएम समालखा अपने-अपने क्षेत्रों के लिए ओवरआल इंचार्ज होंगे। टीडीआइ पुल के नीचे व मतलौडा में ट्रैक पर बैठेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए आह्वान के चलते सोमवार रेल रोको अभियान का पालन करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा पानीपत व तालमेल कमेटी ने इस अभियान में हिस्सा लेगी। रेल रोको अभियान के तहत सुबह दस बजे पहले टीडीआइ पुल के नीचे एकत्र होंगे। वहीं से अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। रेल रोको अभियान सुबह दस से शाम चार बजे तक रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा व तालमेल कमेटी पदाधिकारियों ने जिले के किसानों को अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

भाकियू के प्रधान सोनू शहरमालपुर ने बताया कि अभियान सफल रहेगा। पानीपत टीडीआइ पुल के अलावा मतलौडा में भालसी के पास रेलवे ट्रैक पर किसान एकत्र होंगे। किसानों के आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

आरपीएफ ने किसानों के रेलवे मार्ग को अवरुद्ध करने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। घरौंडा, बाबरपुर, इसराना, समालखा और पानीपत रेलवे स्टेशन के आसपास किसानों के आने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि अन्य थानों से 32 जवान मंगवा लिए गए हैं। 10 जवान पानीपत आरपीएफ थाने में हैं। सभी को अलग-अलग पॉइंट की ड्यूटी दे दी गई है। सभी की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं।

जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि उन्हें टीडीआई पुल के पास किसानों के रेलवे पटरी पर बैठने का इनपुट मिला है। इसको लेकर पूरे स्टाफ को ड्यूटी सौंप दी गई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद ने बताया कि उनकी तरफ से भी तैयारियां कर ली गई हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी