हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर किसान, जीटी बेल्‍ट सहित हरियाणा के कई जिलों में हाईवे जाम

हिसार में कोविड अस्‍पताल के उद्घाटन करने आए सीएम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में हरियाणा में कई जगहों पर आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए हैं। पानीपत जीटी रोड किसानों ने जाम कर दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:30 PM (IST)
हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर किसान, जीटी बेल्‍ट सहित हरियाणा के कई जिलों में हाईवे जाम
जींद में हाईवे को जाम करते आंदोलनकारी।

पानीपत, जेएनएन। हिसार में किसानों नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए। पानीपत जीटी रोड सहित जींद पटियाला हाइवे पर खटकड़, करनाल चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बंद, करनाल असंध हाइवे बंद, सहित कई जिलों में जाम लगा दिया। 

करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया है। वाहनों को रोक दिया गया है। आंदोलनकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र में अंबाला हिसार हाइवे पर सैनी माजरा और थाना टोल पर जाम लगाया।

जींद में भी विरोध 

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जींद जिले में कई जगह पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसान नेता राकेश टिकैत शाम को हिसार जाते समय जींद जिले के राजपुरा गांव से होते हुए निकले। इस दौरान राजपुरा में वे किसानों से मिले। जहां किसानों ने जाम लगाया हुआ है। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले में राजपुरा, रामराय, दनौदा, खटकड़ समेत कई जगहों पर जाम लगाया गया है।

 

हिसार में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने तिकोना चौक पर लगाया जाम।

कैथल में कई जगह लगा रहे जाम

कैथल जींद रोड पर तितरम मोड़, पाई व खरक पांडवा में किसानों ने जाम लगा दिया गया है। किसान सात बजे तक सड़क पर बैठकर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। किसानों का कहना है कि सरकार कानून तो वापस नहीं कर रही है, लेकिन किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। इससे किसान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा।

करनाल में हाईवे जाम करते आंदोलनकारी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्‍त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्‍हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई

 यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद

यह भी पढ़ें: करनाल के कल्‍पना चावला अस्‍पताल में ब्‍लैक फंगस के दो आशंकित मरीज मिले, मचा हड़कंप

chat bot
आपका साथी