किसानों का हंगामा, यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे खेलमंत्री का कर रहे विरोध

यमुनानगर में शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह को पहुंचना था। उनके आने की सूचना पर किसान विरोध करने पहुंच गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने नाके पर सख्‍ती बढ़ा दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:08 PM (IST)
किसानों का हंगामा, यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे खेलमंत्री का कर रहे विरोध
यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति के विरोध में किसान पहुंचे।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह कर रहे हैं। वहीं, खेलमंत्री का विरोध करने के लिए किसान पहुंच गए। किसानों के आने की सूचना पर पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई।

दरअसल, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में खेलमंत्री को आना था। एक दिन पहले ही किसानों ने भी संदीप सिंह का विरोध करने की घोषणा की थी। इसके तहत आज सचिवालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सचिवालय जाने वाले रास्तों को भी बंद किया गया है।

किसानों ने सचिवालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया है। वहीं, बैठक में शामिल होने जा रहे मेयर मदन चौहान को वापस भेजा। किसानों के विरोध के बावजूद मंत्री संदीप सिंह कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। किसानों को पुलिस ने नाका बनाकर रोक लिया। किसानों ने रोष जाहिर करते हुए लघु सचिवालय का घेराव कर लिया है। सचिवालय के एक गेट पर लॉक लगा दिया गया दूसरे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी