आंदोलन हुआ धीरे तो हरियाणा रोडवेज ने पकड़ी रफ्तार, करनाल से यहां की बस सेवा शुरू

कृषि कानून विरोधी चल रहा आंदोलन दिनोंदिन अब धीरे होता जा रहा है। आंदोलन के धीरे होते ही हरियाणा रोडवेज की बसों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हरियाणा से हिमाचल और पंजाब की बस सेवा शुरू हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 01:49 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 01:49 PM (IST)
आंदोलन हुआ धीरे तो हरियाणा रोडवेज ने पकड़ी रफ्तार, करनाल से यहां की बस सेवा शुरू
करनाल से बस सेवा ने स्‍पीड पकड़नी शुरू की।

करनाल, जेएनएन। एक तरफ जहां बदले-बदले से माहौल में कृषि कानून विरोधी आंदोलन की चाल कुंद होने लगी है वहीं रोडवेज बसों का पहिया रफ्तार पकड़ने लगा है। जी हां, मौसमी बदलाव और कोरोना की स्थिति में सुधार के बीच हरियाणा रोडवेज ने बस यात्रियों को नई सेवाओं की सौगात दी है। इसकी बदौलत हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक जाने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न स्थलों के लिए भी बस सेवाएं जल्द शुरू होंगी।

कोरोना काल में अन्य स्थानों की तरह करनाल में भी हरियाणा रोडवेज की बस सेवाओं पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। इससे यात्रियों को कई माह तक तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खासकर, यहां से अन्य राज्यों का सफर करने के लिए उनके पास साधनों का अभाव हो गया।

ऐसे में लंबे इंतजार के बाद अब जाकर रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य राज्यों से जोड़ने के लिए कुछ सेवाओं की शुरुआत कर दी है। जबकि कुछ सेवाएं जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके तहत एक तरफ जहां करनाल और आसपास के यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए हाल में करनाल डिपो से हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के लिए एक बस सेवा आरंभ की गई है तो वहीं दिल्ली के लिए आवागमन करने वाले मुसाफिरों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा गया है। इसके तहत अब करनाल से दिल्ली के लिए कुल दस बसों के फेरे शुरू किए गए हैं।

खास बात यह है कि अब दिल्ली के लिए परिचालित बसें सीधे राष्ट्रीय राजधानी स्थित अंतरराज्जीय बस अड्डे तक जाएंगी। जबकि पहले कृषि कानून विरोधी आंदोलन के कारण बनी संवेदनशील स्थिति को देखते इन तमाम बसों को भालगढ़ से ही लौटाया जा रहा था। इससे विभिन्न कार्यों से दिल्ली आने-जाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर से पूरी क्षमता से बसें चलाने की अनुमति मिलने के साथ ही अब हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के प्रमुख स्थानों के लिए भी जल्द ही कुछ बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। फिलहाल इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शैड्यूल निर्धारित करके जारी कर दिया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में हादसा, दो युवक की मौत

यह भी पढ़ेंः पानीपत में बाथरूम कर रहे युवक को मारी गोली, कार में सवार थे हमलावर

यह भी पढ़ेंः पानीपत में सास-बहू के झगड़े में मासूम की मौत, मां की गोद में तोड़ा दम

chat bot
आपका साथी