Farmers Tractor Parade : दिल्ली से लौट रहे किसान की पानीपत में मौत, जालंधर ले गए शव

Farmer died in Panipat आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई है। दिल्‍ली से लौट रहे किसान पानीपत पहुंचा था तभी सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके साथी बिना पोस्‍टमार्टम के ही शव को जालंधर ले गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:52 PM (IST)
Farmers Tractor Parade : दिल्ली से लौट रहे किसान की पानीपत में मौत, जालंधर ले गए शव
पानीपत में एक किसान की मौत हो गई।

पानीपत, जेएनएन। किसान आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई। दिल्ली से लौट रहे एक किसान की पानीपत में सिवाह के पास मौत हो गई। यह किसान जालंधर के रहने वाले थे। इनके स्वजन सुबह ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव जालंधर ले गए। 

जालंधर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह कई दिन से टीकरी बार्डर पर धरने पर बैठे थे। मंगलवार को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की जगह वह अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर से ही घर की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लगी। पानीपत के सिवाह तक पहुंचते-पहुंचते उनके सीने में दर्द तेज हाेने लगा। एकाएक बेसुध हो गए। उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके स्वजनों को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनके स्वजन व साथी शव जालंधर ही ले गए। 

टोल पर शोक जताया 

पानीपत टोल नाके पर किसान बैठे हुए हैं। यहां पर पंजाब से आने वाले किसानों को लंगर कराया जाता है। किसान की मौत की खबर लगी तो टोल पर बैठे किसानों ने शोक जताया। दो मिनट का मौन रखा। किसानों ने कहा कि उनके साथियों की इस आंदोलन में जान जा रही है। अपने किसानों के लिए वे अब पीछे नहीं हटेंगे। किसान आंदोलन को सफल कराकर ही वापस जाएंगे। कृषि कानून उन्हें मंजूर नहीं हैं। इस बीच, एक फरवरी को जो पैदल मार्च की घोषणा की गई है, उसमें भी भाग लेंगे। किसानों का आंदोलन अब खत्म नहीं किया जा सकता। पानीपत से हजारों ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: मिलिए पानीपत की कैप्‍टन बेटी से, राजपथ पर शिल्‍का इनके हवाले, इतनी खतरनाक है ये गन

ये भी पढ़ें: हरियाणा के युवा ने नौकरी छोड़़ रिस्‍क उठाया, ट्रेनिंग ली और शुरू की डेयरी फार्मिंग, अब लाखों कमा रहे

chat bot
आपका साथी