किसान के बेटी ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक

दसवीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स अंडर-20 प्रतियोगिता में बड़ौली गांव के किसान की बेटी वर्षा ने दो रजत पदक जीते। उन्होंने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में सफलता मिली है। यह प्रतियोगिता करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:29 PM (IST)
किसान के बेटी ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक
किसान के बेटी ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक

जागरण संवाददाता, पानीपत : दसवीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स अंडर-20 प्रतियोगिता में बड़ौली गांव के किसान की बेटी वर्षा ने दो रजत पदक जीते। उन्होंने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में सफलता मिली है। यह प्रतियोगिता करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित की गई।

वर्षा पंजाब के संगरूर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाली नेशनल जूनियर एथलेटिक्स अंडर-20 प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्षा ने बताया कि वह एमएएसडी स्कूल स्थित एथलेटिक्स खेल नर्सरी में कोच प्रदीप मलिक के पास अभ्यास करती हैं। उनका लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप और फिर जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतना है। इसके लिए वह रोज तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं। उनकी सफलता में किसान पिता मुकेश पालीवाल और कोच प्रदीप का अहम योगदान है। कोच प्रदीप ने बताया कि वर्षा पहले भी राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चाह स्वर्ण व दो रजत और नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्षा नेशनल प्रतियोगिता में भी पदक जीतेंगी। इन खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

हरियाणा एथलेटिक्स के सचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि उग्राखेड़ी गांव के विनित मलिक के डिस्क्स थ्रो में रजत और शाटपुट में कांस्य और उग्राखेड़ी गांव के ही चेतन मलिक ने हेमर थ्रो में रजत पदक जीता। इसी तरह से अमन ने हर्डल में 110 मीटर में रजत और रानी ने 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक जीता।

chat bot
आपका साथी