विवाद हुआ तो मायके गई पत्नी, पति मनाने पहुंचा तो ससुराल वालों ने पेट्रोल डाल लगा दी आग Panipat News

ससुराल के लोगों ने दामाद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सास ससुरल साला साली सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:40 PM (IST)
विवाद हुआ तो मायके गई पत्नी, पति मनाने पहुंचा तो ससुराल वालों ने पेट्रोल डाल लगा दी आग Panipat News
विवाद हुआ तो मायके गई पत्नी, पति मनाने पहुंचा तो ससुराल वालों ने पेट्रोल डाल लगा दी आग Panipat News

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में ससुराल वालों ने दामाद को आग के हवाले कर दिया। पति और पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। नगर परिषद में बतौर स्वीपर पद पर तैनात श्यामलाल के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में ससुर पाला राम, सास श्लोचना देवी, साला सुभाष, विक्की कुमार, साली मीनू, सुभाष की पत्नी पूनम को आरोपित बताया है। झुलसा हुआ कर्मचारी शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। चिकित्सकों का कहना है कि आग लगने से 35 से 40 प्रतिशत तक शरीर झुलस गया है। 

शहर के सुभाष नगर निवासी पीडि़त कर्मचारी के बड़े भाई शक्ति सिंह ने बताया कि उसका भाई श्यामलाल महादेव कालोनी में विवाहित है। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद रहता है, इसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में फोन कर उन्हें बुला लेती है, इससे विवाद और ज्यादा बढ़ जाता है। 

विवाद के बाद मायके गई पत्नी

शनिवार की रात को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो पत्नी ने मायके में फोन कर दिया। इसके बाद उसके भाई का साला, साली, ससुर वहां आए और उसके भाई के साथ मार पिटाई की। 

ससुराल गया था युवक

रविवार को उसका भाई अपनी ससुराल गया तो वहां आरोपितों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान-पहचान के लोगों ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद उसके भाई को जिला नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने झुलसे हुए कर्मचारी के बयान दर्ज करते हुए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

जांच की जा रही है

शहर थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने से झुलसे कर्मचारी की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आग लगाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी