न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी में इजाफा, एक दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। शुक्रवार को धुंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में दो अंकों की गिरावट रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:49 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:49 AM (IST)
न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी में इजाफा, एक दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा
न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी में इजाफा, एक दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा

जागरण संवाददाता, पानीपत : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। शुक्रवार को धुंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में दो अंकों की गिरावट रही। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी बढ़ गई है।

पिछले दिनों तापमान में थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। फिलहाल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। नवंबर माह के अंतिम दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ शीत लहर चलने की संभावना है। 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक जा सकता है।

कृषि मौसम विज्ञान के अनुसार एक दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट रहेगी। खुश्क मौसम होने के कारण दिन का तापमान बढ़ेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। कृषि विभाग ने मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए गेहूं की बिजाई उन्नत किस्मों के साथ जल्द पूरी करने की सलाह किसानों को दी। वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 129 अंक दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआई 200 अंक से ऊपर था। 201 से 300 के बीच का एक्यूआइ खराब

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

chat bot
आपका साथी