आशा और भरोसा बढ़ा..क्योंकि मनुष्यता उठ खड़ी हुई है

जागरण संवाददाता पानीपत शहर में रेडक्रॉस सोसाइटी और सामाजिक संगठनों ने ऑक्सीजन सेवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:40 AM (IST)
आशा और भरोसा बढ़ा..क्योंकि मनुष्यता उठ खड़ी हुई है
आशा और भरोसा बढ़ा..क्योंकि मनुष्यता उठ खड़ी हुई है

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में रेडक्रॉस सोसाइटी और सामाजिक संगठनों ने ऑक्सीजन सेवा के जरिये आमजन का भरोसा जीतना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले तक ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लिए दिन-रात लाइन में लगे रहने वाले लोगों के घर तक संगठनों की ओर से सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ी भी घरों तक सिलेंडर पहुंचा रही है।

दरअसल, सेक्टर 13-17 की हाउसिग बोर्ड कालोनी में रहने वाले वृद्ध डॉ. राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी की पत्नी को सांस लेने में दिक्कत रहती है। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ है। पिछले दिनों उनकी पत्नी को सांस लेने में तकलीफ हुई तो ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए उन्होंने कई जगह चक्कर लगाए। जहां से सिलेंडर लेते थे, उसने भी हाथ खड़े कर दिए। इस बीच, उन्होंने जागरण संवाददाता को फोन किया। उन्हें रेडक्रॉस और सामाजिक संगठनों के नंबर उपलब्ध कराए, साथ ही संस्थाओं को भी डॉ. रंजन के बारे में अवगत कराया। डा. रंजन ने जब रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोनू सिंह को फोन किया और अपनी समस्या बताई। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से भरा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर उनके घर तक पहुंचाया गया। डॉ. रंजन ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, मनुष्यता जीवित है

डॉ. रंजन ने इस मदद पर इंटरनेट मीडिया पर लिखा, मनुष्यता जीवित है और जीवित रहेगी। एक ओर जमाखोरी और कालाबाजारी का जोर है, उसी स्थिति में जिस ट्रेडर से मुझे ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने थे, नहीं मिल सके। मैंने सोनू सिंह को अपनी परिस्थिति बताई। अकेला हूं। पत्नी बीमार है। वे समझ गए। तत्पर होकर काम में लग गए। इस बीच रामनिवास का भी फोन आया। रंगमंच के अनिल मदान का भी फोन आया। थोड़ी देर में पुलिस की जीप आई और घर पर भरा हुआ सिलेंडर पहुंचा गई। इस संकट के समय मनुष्यता उठ खड़ी हुई है। यह आशा और भरोसे की बात है। सभी को बहुत धन्यवाद। सभी के प्रति आभार। ऑटो भेजकर खाली सिलेंडर उठाया

संयुक्त व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सुशील भराड़ा ने बताया कि चूंकि वृद्ध यहां नहीं आ सकते थे। तब उन्होंने ऑटो रिक्शा भेजकर उनसे खाली सिलेंडर मंगाया। इससे पहले पुलिस की जिप्सी भरा हुआ सिलेंडर वहां पहुंचा चुकी थी। उनकी और रंगमंच की टीम रात को भी इमरजेंसी में घरों तक सिलेंडर पहुंचा रही है। ऑक्सी फ्लो मीटर भी सौंपा

सोनू सिंह ने बताया कि इस समय बाजार में ऑक्सी फ्लो मीटर नहीं हैं। डॉ. रंजन के घर ये मीटर नहीं था। रेडक्रॉस की ओर से ये उपलब्ध कराया गया। उनके साथ नोडल अधिकारी सुशील भी सेवा में लगे हैं। पानीपत के एसपी ने दो गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं। शहर में इनके माध्यम से सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। इन नंबरों पर फोन कर ले सकते हैं ऑक्सीजन सिलेंडर

गौरव रामकरण, रेडक्रॉस 8826688889

हितेश कुमार, रेडक्रॉस 9813363001

विनोद कुमार, रेडक्रॉस 9466619940

सोनू सिंह, रेडक्रॉस 9467209959

कुंज पंवार, रेडक्रॉस 9034849282

अजय शर्मा, रेडक्रॉस 8818000016

भूषण मदान, राधा स्वामी सत्संग ब्यास, सिवाह 9896661583

राजेश सूरी, श्री गीता मंदिर रेलवे रोड 9215617933

गौरव लिखा, न्यू टाउनशिप क्लब, माडल टाउन 8950300021

सुरेंद्र आहूजा, विश्व मानव रूहानी केंद्र 8931800001, 9050300052

भीम सचदेवा, दशहरा कमेटी 9306370560

अनिल मदान, रंगमंच कला मंच 9315588305

chat bot
आपका साथी