रजिस्ट्रियां न होने पर जताया रोष

तहसील बापौली में रजिस्ट्रियां नहीं होने नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को तहसील में लगभग 50 रजिस्ट्रियों के लिए टोकन हो गए थे। जैसे ही लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे कोई न कोई कमी बताकर काम बंद कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:00 AM (IST)
रजिस्ट्रियां न होने पर जताया रोष
रजिस्ट्रियां न होने पर जताया रोष

संवाद सहयोगी, सनौली : तहसील बापौली में रजिस्ट्रियां नहीं होने नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को तहसील में लगभग 50 रजिस्ट्रियों के लिए टोकन हो गए थे। जैसे ही लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे, कोई न कोई कमी बताकर काम बंद कर दिया गया। इसके बाद तहसीलदार समालखा चली गईं। रीडर ने मार्क न होने पर रजिस्ट्रियां करने से इन्कार कर दिया। नाराज लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। तहसील के रीडर प्रताप ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्रियां कराने वालों के कागज अधूरे थे। तहसीलदार समालखा सुमनलता के पास बापौली तहसील का कार्यवाहक के रूप में चार्ज है। कागज पूरे होंगे तो रजिस्ट्री हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी