Exhibition: हरियाणा के स्कूलों में होगी जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन, ये बच्चे ले सकेंगे भाग

कैथल में विद्यालयों को खोलने के बाद शिक्षा विभाग विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने के लिए अन्य गतिविधियों को शुरू करने की योजना बनाने का कार्य कर रहा है। अब विभाग द्वारा 10वीं 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन करवाई जाएगी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:58 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:58 PM (IST)
Exhibition: हरियाणा के स्कूलों में होगी जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन, ये बच्चे ले सकेंगे भाग
हरियाणा के स्कूलों में होगा जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन का आयोजन।

कैथल, जागरण संवाददाता। सरकार के आदेशाें के तहत अब पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों को खोल दिया गया है। जिसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई में गति आएगी। वहीं, विद्यालयों को खोलने के बाद शिक्षा विभाग विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने के लिए अन्य गतिविधियों को शुरू करने की योजना बनाने का कार्य कर रहा है। अब विभाग द्वारा 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों में विज्ञान व गणित का ज्ञान बढ़ाने के लिए जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन करवाई जाएगी।

24 सितंबर को होगा आयोजन

बच्चों का ज्ञान बढ़ाने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। जो पूरे राज्य में जिला स्तर पर आयोजित होगी। इसमें पूरे राज्य से विज्ञान संकाय के करीब दो हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस तैयारियों के सोमवार से विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। 

पिछले डेढ़ साल से बंद हैं पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियां

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में पिछले करीब डेढ़ से विद्यालयों में होने वाली रूचिात्मक गतिविधियां बंद है। जिस कारण से बच्चों की विभिन्न विषयों में रूचि भी नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में विज्ञान व गणित विषय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रूचि के साथ उनका पढ़ाई को लेकर ज्ञान भी बढ़ेगा। इस प्रतियोगिता के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान और गणित विषय पर माडल बनाए जाएंगे। जिसमें विज्ञान व गणित विषय की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। 

विभाग के आदेशों के तहत एग्जीबिशन का आयोजन

गणित एवं विज्ञान विषय के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के आदेशों के तहत जवाहर लाल नेहरू मैथ एंड साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से विभाग द्वारा किसी भी तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना महामारी के कारण नहीं हो पाया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आ सकेगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी