भारत बंद के दौरान भी आवश्यक सेवा रहेगी चालू : राकेश टिकैत

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने राष्ट्रीय बंद का आह्वान किया है सील बंद का नहीं। एंबुलेंस डीजल पेट्रोल दूध सब्जी ईंधन आदि के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:36 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:36 AM (IST)
भारत बंद के दौरान भी आवश्यक सेवा रहेगी चालू : राकेश टिकैत
भारत बंद के दौरान भी आवश्यक सेवा रहेगी चालू : राकेश टिकैत

जागरण संवाददाता, समालखा : संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने राष्ट्रीय बंद का आह्वान किया है, सील बंद का नहीं। एंबुलेंस, डीजल, पेट्रोल, दूध, सब्जी, ईंधन आदि के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। परीक्षार्थियों को भी परेशानी होने नहीं दी जाएगी। टिकैत रविवार को सोनीपत से पानीपत महापंचायत में भाग लेने जा रहे थे। नई अनाज मंडी में आढ़ती जोगिद्र टिटाना के निवास पर रुकने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।

टिकैत ने कहा कि आंदोलन जारी रखना सरकार की इच्छा पर है। तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने पर यह अपने आप बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह बंद सफल हो सकता है। दुकानदार, मिलर्स, आढ़ती, व्यापारी सभी को एक दिन काम बंद कर सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रास्ते किसानों ने नहीं रोके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को रास्ता खुलवाने का आदेश दिया। उनकी ओर से रास्ता खुला है। बैरिकेटिग दिल्ली पुलिस ने कर रखी है। सरकार उनसे बात करे। मंडी बंद होने से बिहार जैसे पैदा होंगे हालात

अनाज मंडी में धान के ढेरी का निरीक्षण करते समय टिकैत ने कहा कि 15 साल पहले बिहार में मंडी बंद हुई थी। आज वहां के किसान यहां मजदूरी करने आ रहे हैं। यही हाल यहां के किसानों का भी होगा। भले वह 20 साल बाद हो। मंडियों के बंद होते ही परेशानी शुरू जो जाएगी। इस अवसर पर सुभाष गुर्जर, मेवाराम, अशोक कुमार, चूहड़ सिंह रावल, जयपाल व दिनेश छौक्कर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी