हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण की पहल तेज, थंबड़ के अलावा नारायणगढ़ में भी बनेगा आक्‍सी वन पार्क

हरियाणा के अंबाला नारायणगढ़ एरिया में आक्‍सी वन पार्क के लिए देखी जा रही जगह। मिली तो चार एकड़ में बनेगा। पार्क के चारों तरफ बरगद नीम बांस अशोक आंवला बेल पीपल और जामुन के सबसे ज्यादा पेड़-पौधे लगेंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 08:48 AM (IST)
हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण की पहल तेज, थंबड़ के अलावा नारायणगढ़ में भी बनेगा आक्‍सी वन पार्क
अंबाला नारायणगढ़ एरिया में ओक्सी वन पार्क बनेगा।

अंबाला, जागरण संवाददाता। साहा रेंज के गांव थंबड़ में आक्सी वन पार्क (आक्सीजन पार्क) के अलावा अब नारायणगढ़ में भी यह पार्क बनाया जाएगा। जो जीवन को नयी ऊर्जा देगा। पार्क के लिए एरिया में जगह देखी जा रही है। भूमि चयनित होते ही चार एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। इसपर कितनी लागत आनी है इसका बजट तैयार होने के बाद पता चलेगा। लेकिन ओक्सी पार्क से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस पार्क में बरगद, नीम, बांस, अशोक, आंवला, बेल, पीपल और जामुन आदि के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे जोकि सबसे ज्यादा आक्सीन भी प्रदान करते हैं।

पर्यावरण दिवस के दिन हुई थी पहल की शुरूआत

बता दें इस तरह के आक्‍सी वन पार्क बनाने की अनूठी पहल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन करनाल से शुरू की थी। योजना के तहत हर जिले में यह आक्‍सी वन पार्क बनाए जाने हैं। ऐसे में अब थंबड़ के साथ-साथ नारायणगढ़ में आेक्सी वन पार्क बनाया जाएगा। हालांकि योजना के मुताबिक आक्‍सी वन पार्क पांच से 100 एकड़ तक जमीन में स्थापित करने की योजना है। थंबड़ में ढाई एकड़ जमीन में करीब चार लाख रुपये की लागत से बनाया जाना है।

सैर करने के लिए अलग से बनेगा ट्रैक

इतना ही नहीं इस आक्सी वन पार्क में वाकिंग ट्रैक भी बनेगा, जहां लोगों के घूमने, व्यायाम करने और स्वास्थ्यवर्धक चीजों के खाने-पीने का इंतजाम रहेगा। इसके अलावा वन पार्क में पक्षी वन पार्क व नक्षत्र वन पार्क भी तैयार किए जाएगा। जिसमें राशियों के नाम के पौधे लगाए जाएंगे तथा पक्षी वन पार्क में अलग से पौधे लगाए जाएंगे जिस पर पक्षियों के घोंसले बने होंगे।

नारायणगढ़ में भी ओक्सी वन पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि देखी जा रही है। जमीन मिलते ही सर्वे के बाद बजट तैयार किया जाएगा। इस पार्क से नयी ऊर्जा का संचार होगा।

-मोहन लाल, रेंज फारेस्ट आफिसर, नारायणगढ़।

chat bot
आपका साथी