आज से बाजारों में चौपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की इंट्री बंद, एसडी रोड कालेज से अमर भवन तक वन वे

त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में चौपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की इंट्री को रविवार से बंद कर दिया जाएगा। पिछले काफी समय बाजारों में चार पहिया वाहन घुस रहे हैं। बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें मुख्य रूप से इंसार बाजार पचरंगा बाजार अमर भवन चौक सालारजंग गेट व कंबल मार्केट में अतिक्रमण हटने के बाद भी ट्रैफिक जाम की परेशानियां सामने आ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:28 AM (IST)
आज से बाजारों में चौपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की इंट्री बंद, एसडी रोड कालेज से अमर भवन तक वन वे
आज से बाजारों में चौपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की इंट्री बंद, एसडी रोड कालेज से अमर भवन तक वन वे

जागरण संवाददाता, पानीपत : त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में चौपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की इंट्री को रविवार से बंद कर दिया जाएगा। पिछले काफी समय बाजारों में चार पहिया वाहन घुस रहे हैं। बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें मुख्य रूप से इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, अमर भवन चौक, सालारजंग गेट व कंबल मार्केट में अतिक्रमण हटने के बाद भी ट्रैफिक जाम की परेशानियां सामने आ रही हैं। शनिवार को एएसपी पूजा वशिष्ठ ने इंसार बाजार से सालारजंग गेट तक निरीक्षण किया। चार पहिया वाहनों की इंट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। अब यह रोक दीवाली तक रहेगी।

बाजारों में इंट्री बंद करने के निर्देश के बाद अब अगर रविवार से कोई भी बाजारों में चौपहिया वाहन लिए मिला तो उसका चालान किया जाएगा। बाजारों के प्रधानों ने भी कई बार पुलिस प्रशासन से बाजारों में इंट्री कर रहे वाहन चालकों पर रोक लगाने को कहा है। एसडी कालेज रोड से अमर भवन चौक तक मार्ग को वन वे किया गया। इससे पहले वन वे का प्लान नहीं तैयार किया गया था। वन वे करने को भी मंजूरी मिल चुकी है। एक दूसरे के साथ जुड़े हुए बाजार

शहर के बाजार एक दूसरे बाजारों के साथ जुड़े हैं। सभी रास्तों पर नो इंट्री करना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। साथ ही सभी जगहों पर पुलिस भी नहीं तैनात की जा सकती। पुलिस के जवान कम होने के कारण बाजारों के मुख्य प्वाइंट पर दो से तीन जवान तैनात किए जाएंगे। बाजार जाने से पहले शहर वासी ध्यान दें

बाजारों में चौपहिया वाहनों की नो इंट्री है। अगर गाड़ी पार्किंग करनी है तो जीटी रोड पुल के नीचे आप अपनी कारों को पार्किंग कर सकते है। बाजार में लेकर गए तो चालान कट सकता है। बाजारों में सुधरेंगी व्यवस्था

एएसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि त्योहार सीजन को देखते हुए इंसार बाजार से सालारजंग गेट तक निरीक्षण किया गया। यहां देखा कि काफी ई-रिक्शा व चौपहिया वाहन घुस रहे हैं। इस रास्ते पर टू पहिया वाहनों को छोड़ सभी वाहनों की नो इंट्री की गई है। बाजारों के मुख्य प्वाइंट पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी