यमुना एन्क्लेव में अतिक्रमण, नोटिस-नोटिस खेल रहा डीटीपी कार्यालय

यमुना एन्क्लेव में मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण को लेकर डीटीपी की ओर से नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने के लिए दस दिन का समय दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:58 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:58 AM (IST)
यमुना एन्क्लेव में अतिक्रमण, नोटिस-नोटिस खेल रहा डीटीपी कार्यालय
यमुना एन्क्लेव में अतिक्रमण, नोटिस-नोटिस खेल रहा डीटीपी कार्यालय

जागरण संवाददाता, पानीपत : यमुना एन्क्लेव में मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण को लेकर डीटीपी (डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर) एंफोर्समेंट नोटिस-नोटिस खेल रहा है। वर्ष-2016 में कुछ लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, हटा नहीं। अब पुन: 10 लोगों को डीटीपी अशोक गर्ग ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी आदेश में जिक्र है कि यमुना एन्क्लेव में प्रवेश द्वार के पास कई लोगों ने बरामदा कवर कर लिया है। घर के बाहर खोखे रखवाए हुए हैं। ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा कर लिया है। विभाग ने इसे प्रोविजन आफ सेक्शन 3बी आफ हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन आफ अर्बन एरिया एक्ट-1975 का उल्लंघन मानते हुए, सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। हैरत, आदेश 04 अगस्त 2021 को जारी हुए थे, सात दिन की अवधि कभी की खत्म हो चुकी है। डीटीपी कार्यालय इससे आगे की कार्यवाही नहीं कर सका है, जबकि कार्यालय के पास बिल्डिग सील करने तक का अधिकार है। इतना ही नहीं, एनएफई (नेशनल फर्टिलाइजर्स इंप्लाइज) कापरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष और दुकान-खोखा मालिकों ने आठ अगस्त 2016 में डीटीपी आफिस को आश्वस्त किया था कि सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

पांच साल बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। डीटीपी एंफोर्समेंट अशोक गर्ग ने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इनके नाम जारी हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश : - एनएफई कोआपरेटिव सोसाइटी, हाउस बिल्डिग सोसाइटी।

-सतबीर सिंह (गोस्वामी फूड कार्नर)।

- अनुराग बंसल (बंसल डिपार्टमेंटल स्टोर)।

- सुदर्शन वधवा एंड सतीश वधवा (वधवा स्टोर)।

- विशेष खुराना (वृंदा गिफ्ट शाप)।

- राज ड्राइक्लीनर एंड स्टेशनरी शाप।

- विशाल खुराना।

- सुनील (बेकरी खोखा)।

- लाइफ केया फार्मा (मेडिकल स्टोर)।

chat bot
आपका साथी