12वीं में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संजू का बढ़ाया हौसला

करहंस गांव की छात्रा संजू का जिला जांगड़ा समाज के प्रधान राधेश्याम जांगड़ा ने सम्मान किया। जांगड़ा ने कहा कि संजू ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने नोटों की माला पहनाकर उसका उत्साह बढ़ाया। संजू सामान्य परिवार से है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:14 PM (IST)
12वीं में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संजू का बढ़ाया हौसला
12वीं में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संजू का बढ़ाया हौसला

जागरण संवाददाता, समालखा : करहंस गांव की छात्रा संजू का जिला जांगड़ा समाज के प्रधान राधेश्याम जांगड़ा ने सम्मान किया। जांगड़ा ने कहा कि संजू ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने नोटों की माला पहनाकर उसका उत्साह बढ़ाया। संजू सामान्य परिवार से है। उसने साबित कर दिया कि पढ़ाई में लगन हो तो गरीबी आड़े नहीं आती है। इस अवसर पर समाजसेवी रणधीर जांगड़ा, गीता स्कूल समालखा के प्रधानाचार्य जितेंद्र उत्तम, जीवीएम पब्लिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका अनीता धीमान, जौरासी के रमेश जांगड़ा, पूर्व पार्षद सत्यभूषण आर्य, वीरेंद्र जांगड़ा, मास्टर धर्मपाल, अध्यापिका आरती जांगड़ा, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सहरावत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी