सीएम विडो पर शिकायत के बाद खुली कर्मचारियों की नींद

ग्रामीण सुनील राठी की सीएम विडो पर शिकायत करने के बाद पंचायत और बीडीपी कार्यालय के कर्मचारियों की नींद खुली है। ग्राम सचिव के कहने के बाद कर्मचारियों ने सफाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी हो कि पंचायत का कार्यकाल पूरा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:39 PM (IST)
सीएम विडो पर शिकायत के बाद खुली कर्मचारियों की नींद
सीएम विडो पर शिकायत के बाद खुली कर्मचारियों की नींद

जासं, समालखा: ग्रामीण सुनील राठी की सीएम विडो पर शिकायत करने के बाद पंचायत और बीडीपी कार्यालय के कर्मचारियों की नींद खुली है। ग्राम सचिव के कहने के बाद कर्मचारियों ने सफाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी हो कि पंचायत का कार्यकाल पूरा हो गया है। बीडीपीओ और ग्राम सचिव के पास पंचायत की देखभाल का चार्ज है। 8 हजार की आबादी वाले गांव में केवल चार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। बीडीपीओ दफ्तर की अनदेखी से कर्मचारी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे थे। गली और सड़कों पर जहां कूड़े के ढेर लगे थे। वहीं नालियों की सफाई नहीं हो रही थी। पीएम के स्वच्छ भारत मिशन को धक्का लग रहा था। शिकायत के बाद गांव में सफाई अभियान शुरू होने से लोगों राहत की सांस ली है। गांव में स्वच्छता का काम देख रही ममता ने बताया कि कूड़ा ढ़ोने के लिए पंचायत के पास रिक्शा नहीं है। आबादी के अनुसार सफाई कर्मियों का भी अभाव है, जिससे समस्या आ रही है। उच्चाधिकारियों को इसके बारे में बता दिया गया है। गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी