सुचारू रुप से हो बिजली सप्लाई, निगम ने चलाया विशेष मरम्मत अभियान

उपभोक्ताओं को सुचारू रुप से बिजली सप्लाई मिलती रहे इसको लेकर बिजली निगम की ओर से फीडरों पर मरम्मत को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी सब अर्बन सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले तीन फीडरों पर मरम्मत अभियान चला ट्री ट्रीमिग करने के साथ अन्य मरम्मत कार्य किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:32 AM (IST)
सुचारू रुप से हो बिजली सप्लाई, निगम ने चलाया विशेष मरम्मत अभियान
सुचारू रुप से हो बिजली सप्लाई, निगम ने चलाया विशेष मरम्मत अभियान

जागरण संवाददाता, पानीपत : उपभोक्ताओं को सुचारू रुप से बिजली सप्लाई मिलती रहे, इसको लेकर बिजली निगम की ओर से फीडरों पर मरम्मत को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी सब अर्बन सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले तीन फीडरों पर मरम्मत अभियान चला ट्री ट्रीमिग करने के साथ अन्य मरम्मत कार्य किए गए। कई घंटे तक कर्मचारियों की टीम उक्त कार्य में लगी रही।

एसडीओ रमेश खटकड़ ने बताया कि निगम की तरफ से फीडरों की मरम्मत को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बारी बारी से फीडरों की लाइन पर ढीले तारों को कसने, ट्री ट्रीमिग, जर्जर तार बदलने, एचपोल मरम्मत, डिश, जंपर ठीक करने आदि का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सेक्टर 13-17 पार्ट टू से चलने वाले 11 केवी फीडर वृंद्वावन एन्कलेव, चंदौली सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी फीडर बाबरपुर आरडीएस व सिवाह से चलने वाले 11 केवी फीडर संजय अस्पताल पर मरम्मत कार्य किया गया।

करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन पर कर्मचारियों ने ट्री ट्रीमिग, जंपर बदलने, एचपोल ठीक करने का काम किया। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य का रिजल्ट भी सामने आ रहा है। उपभोक्ताओं को बिना किसी तरह के फाल्ट के सुचारू रुप से बिजली सप्लाई मिल रही है। मशीन ने आसान किया काम

मरम्मत कार्य के दौरान ट्री ट्रीमिग का कार्य पहले बिजली निगम के कर्मचारी आरी या कुल्हाड़ी आदि से करते थे। लेकिन कर्मचारियों की उक्त परेशानी को देखते हुए निगम की ओर से उन्हें मशीन उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में कर्मचारियों को अब तारों के बीच आने वाली पेड़ों की टहानियां काटने के काम को मशीन ने आसान कर दिया है। वहीं कम समय लगने पर मरम्मत कार्य भी जल्द हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी