सनातन धर्म संगठन का चुनाव आज, सूरज पहलवान छक्का लगाने की तैयारी में

पानीपत सनातन धर्म संगठन के प्रधान का चुनाव रविवार को शाम 4 बजे होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM (IST)
सनातन धर्म संगठन का चुनाव आज, सूरज पहलवान छक्का लगाने की तैयारी में
सनातन धर्म संगठन का चुनाव आज, सूरज पहलवान छक्का लगाने की तैयारी में

जागरण संवाददाता, पानीपत :

सनातन धर्म संगठन के प्रधान का चुनाव रविवार को शाम 4 बजे श्री महाबीर दल संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगा। चुनाव के पहले दिन संगठन प्रधान सूरज पहलवान ने सदस्यों से अपील की चार दशक से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए इस बार भी चुनाव सर्वसम्मति से करें। संगठन के इतिहास में अभी तक वोटिंग नहीं हुई है। धर्म के कार्यों में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं हमारी निस्वार्थ सेवाएं। छठी बार प्रधान बनने के लिए मैदान में उतरे सूरज पहलवान की राह हालांकि आसान नहीं है। इस पद के लिए पांच-छह दावेदार मैदान में हैं।

वर्ष 2016 में वेद प्रकाश शर्मा और राजेश सूरी अंतिम क्षण में मैदान से हट गए थे। इन दोनों के अतिरिक्त इस बार हरीश शर्मा भी दावेदार हैं। चुनाव को लेकर गहमागहमी है। सर्वसम्मति न बनने की स्थिति में चुनाव कराया जाएगा। सनौली रोड दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने चुनाव लड़ने से इन्कार किया है।

--------

40 वर्षों से समाज की सेवा कर रहा संगठन

सनातन धर्म संगठन 40 वर्षों से निरन्तर समाज की नि:स्वार्थ सेवाएं कर रहा है। पानीपत के सभी मंदिर तथा धार्मिक संस्थाएं इस संगठन से जुड़ी हुई है। संविधान के मुताबिक संगठन अपना भवन नहीं बनवा सकता। संगठन के सभी कार्य अन्य भवनों में होते हैं। सनातन धर्म संगठन सभी मंदिरों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का सामूहिक संगठन है।

----------

चुनाव का ये गणित

संगठन के अधीन 135 मंदिर है। प्रत्येक मंदिर के पांच सदस्य इससे जुड़े हैं। सदस्यों की संख्या 675 है। चार दशक के इतिहास में कभी वो¨टग नहीं हुई। बैठक बुलाने पर 250 से 300 सदस्य ही शामिल होते हैं। सर्वसम्मति न बनने की स्थिति में ये सदस्य वोट डाल कर प्रधान चुनेंगे।

---------

छक्का लगाने को तैयार : सूरज पहलवान (फोटो 28)

पांच बार सनातन धर्म संगठन के प्रधान रहे सूरज पहलवान का कहना है कि वे छक्का लगाने के लिए तैयार हैं। परमात्मा पर भरोसा है। सच्चे दिल से सेवा की है। सफलता जरूर मिलेगी।

-----

चुनाव के लिए तैयार हूं : हरीश शर्मा (29)

निवर्तमान पार्षद हरीश शर्मा का कहना है कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। संगठन चाहेगा तो सेवा देने के लिए तैयार हैं। प्रधान पद का चुनाव होना चाहिए।

--------

सदस्य चाहेंगे तो सेवा के लिए तैयार : राजेश सूरी (30)

¨हदू सत्संग मंदिर के प्रधान राजेश सूरी का कहना है कि वे प्रधान पद की दौड़ में शामिल है। सदस्य यदि चाहेंगे तो वे सेवा करने के लिए तैयार हैं।

---------

चुनाव के लिए तैयार हूं : वेद प्रकाश शर्मा (31)

बीस साल से सनातन धर्म संगठन के कैशियर पद पर तैनात वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इससे पहले पंजाबी ब्राह्मण सभा के संयोजक और नवयुवक ब्राह्मण सभा के प्रधान रहे हैं। संगठन की सेवा में उनकी दिलचस्पी है। चुनाव हुआ तो उसमें भाग लेंगे। उम्मीद है कि सदस्य इस बार मुझे सहयोग देंगे। चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं : रमेश माटा (32)

सनौली रोड दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा का नाम भी प्रधान पद की दौड़ उछला था। इस संदर्भ में रमेश माटा का कहना है कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी