कैथल के आरकेएसडी शिक्षण संस्थान में चुनाव जारी, 21 में से 19 कॉलेजियम में बन चुकी सहमति

जिले का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है आरकेएसडी कॉलेज। इसकी राष्ट्रीय विद्या समिति की कार्यसमिति के लिए चुनाव जारी है। सुबह 9 बजे से जारी है मतदान। कॉलेजियम संख्या 13 व 21 के लिए मतदान जारी है। 3 नंबर कॉलेजियम में 174 तो 21 नंबर कॉलेजियम में 177 वोटर हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:42 PM (IST)
कैथल के आरकेएसडी शिक्षण संस्थान में चुनाव जारी, 21 में से 19 कॉलेजियम में बन चुकी सहमति
कैथल के आरकेएसडी शिक्षण संस्थान में चुनाव जारी, 21 में से 19 कॉलेजियम में बन चुकी सहमति

पानीपत/कैथल, जेएनएन। जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान आरकेएसडी की राष्ट्रीय विद्या समिति की कार्यसमिति के लिए चुनाव जारी है। इस शिक्षण संस्थान में कुल 21 कॉलेजियम में 19 में सहमति बन चुकी है। जबकि दो कॉलेजियम 13 और 21 के मतदान शुरू हो गए हैं। यह मतदान सुबह नौ बजे से ही शुरू हो चुका है। 13 नंबर कॉलेजियम में राम चौधरी और राजीव गाेयल और 21 नंबर कॉलेजियम में विष्णु भगवान मित्तल और विपिन गोयल के बीच टक्कर हैं। 13 नंबर कॉलेजियम में 174 तो 21 नंबर कॉलेजियम में 177 वोटर हैं। समिति के कुल 3714 सदस्य हैं। इन सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर कुल 21 कॉलेजियम बनाए गए हैं।

सर्वसम्मति से इन कॉलेजियम में हो चुका है चुनाव

समिति के चुनाव में कॉलेजियम नंबर एक से अनिल कुमार गुप्ता, दो से अश्विनी कुमार, तीन से प्रो. बीडी गुप्ता, चार से चंद्रभान, पांच से धर्मप्रकाश मित्तल, छह से जयभगवान, सात से कृष्ण बंसल, आठ से महेश कुमार मंगल, नौ से मुकेश निरवानी, 10 से नरेश कुमार, 11 से पंकज बंसल, 12 से राधा कृष्ण, 14 से रामनिवास जैन, 15 से साकेत मंगल, 16 से सतीश बंसल, 17 से श्याम लाल, 18 से सुभाष चंद बंसल, 19 से सुनील कुमार, 20 से सुशील कुमार सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।

इस बार तीन गुटों में बन चुकी सर्वसम्मति 

बता दें कि संस्था के चुनावों में तीन से चार अलग अलग गुट एक साथ चुनावी मैदान में उतरते थे, जिनमें मुकाबला होता था। परंतु इस बार तीन गुटों में साथ सर्वसम्मति बन चुकी है। इनमें सतीश बंसल, साकेत मंगल और शोरेवाला ग्रुप एकजुट हो चुका है। इस ग्रुप की तरफ से कॉलेजियम नंबर 13 में राम चौधरी और 21 से विपिन गोयल उनके उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव में सुभाष मित्तल ग्रुप की तरफ से कई कॉलेजियम में उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। सुभाष मित्तल के भाई विष्णु भगवान मित्तल कॉलेजियम 21 से चुनाव लड़ रहे हैं।

बैलेट पेपर से चुनाव करवाया जा रहा 

चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं कालेज के प्रिंसिपल डा. एसके गोयल ने बताया कि समिति के 21 कॉलेजियम में से 19 पर सर्वसम्मति हो चुकी है। कॉलेजियम संख्या 13 व 21 के लिए मतदान जारी है। जो सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। बैलेट पेपर से चुनाव करवाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी