वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज

हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पानीपत के सेक्टर 25 स्थित सोहम गार्डन में होगी। बैठक में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। यह जानकारी गुरुग्राम के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:19 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:19 AM (IST)
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पानीपत के सेक्टर 25 स्थित सोहम गार्डन में होगी। बैठक में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। यह जानकारी गुरुग्राम के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने दी।

हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री दुर्गादत्त गोयल ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरीश कुमार संघी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को महासम्मेलन का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल को अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। इसलिए हरियाणा प्रदेश के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

इस बैठक में संगठन के विस्तार की चर्चा की जाएगी। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ प्रदेश की महिला एवं युवा इकाइयों के अध्यक्षों का भी मनोनयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में वैश्य समाज की डायरेक्ट्री बनाना होगा। हरियाणा के वैश्य समाज के सभी व्यापारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और उद्योगपतियों को संगठन में सम्मिलित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी