कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, बाइक और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति घायल

कुरुक्षेत्र के पिपली में हादसा हुआ। बुजुर्ग बिजली निगम में चपरासी था। वीरवार साम ड्यूटी के बाद सर्विस रोड से जा रहा था। उषा माता मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। बुजुर्ग और उसका साथी सड़क पर गिर गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:50 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, बाइक और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति घायल
पीजीआइ चंडीगढ़ जाते समय गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

कुरुक्षेत्र/पिपली, संवाद सहयोगी। कुरुक्षेत्र के पिपली में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। सदर थाना पुलिस के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव खानपुर कोलियां में सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआइ चंडीगढ़ जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खानपुर कोलियां निवासी प्रदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह महिंद्रा कंपनी में चपरासी की नौकरी करता है और उसकी तीन बहनें हैं। उसके पिता देव नारायण बिजली निगम में चपरासी की नौकरी करते थे। कार्यालय से छुट्टी होने के बाद उसके पिता एक्टिवा से तकरीबन साढ़े पांच बजे उषा माता मंदिर के समीप से सर्विस रोड से जा रहे थे। उनका दोस्त रामबाबू निवासी खानपुर कोलियां मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही व गफलत से तेज रफ्तार से उनके पिता की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों लोग सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं।

चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाते समय हुई बुजुर्ग की मौत

एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ चंडीगढ़ जाते समय उसके पिता की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एएसआइ नरेंद्र कुमार को सौंपी है। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी