पानीपत में पति जेल में बंद था, जेठ ने बनाया हवस का शिकार, अपनों ने छोड़ा साथ

पानीपत में एक महिला को उसके जेठ ने हवस का शिकार बनाया। उसका पति जेल में बंद था। सास-ससुर ने भी उसका साथ नहीं दिया। जब पति जेल से बाहर आया तो उसको बताने पर उसने भी उसके साथ मारपीट की। अब पति और जेठ को सजा हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 03:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 03:21 PM (IST)
पानीपत में पति जेल में बंद था, जेठ ने बनाया हवस का शिकार, अपनों ने छोड़ा साथ
दुष्‍कर्मी जेठ और पति को अदालत ने सजा सुनाई।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में रिश्‍ते कलंकित करने वाला मामला सामने आया। पति किसी मामले में जेल में बंद था। जेठ उसकी पत्‍नी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। मामला सास-ससुर को बताया तो और ताने मिले। एक दिन जेठ ने उसे हवस का शिकार बनाया। पति जेल से आया तो उसको इस बारे में जानकारी दी। पति ने भाई को कुछ कहने के बजाय उसे पीट दिया। अब दुष्कर्म के दोषी जेठ को सात साल और मारपीट में दोषी पति को छह महीने की सजा हुई।

किला थाना क्षेत्र के रामनगर में महिला से दुष्कर्म और मारपीट मामले में जिला सत्र न्यायाधीश डा. गगनदीप मित्तल की कोर्ट ने दोषी जेठ को सात साल की सजा और तीन हजार रुपये जुर्माने के सजा सुनाई। मारपीट मामले में पति को छह महीने की सजा और 500 रुपये जुर्माना लगाया। दोनों दोषी भाइयों ने 3500 रुपये का जुर्माना कोर्ट में जमा करा दिया है।

महिला ने 20 जुलाई, 2017 को किला थाना में शिकायत दी कि फरवरी 2016 में उसका निकाह रामनगर के एक युवक के साथ हुआ थी। इसके बाद पति को एक केस में पांच साल की सजा हो गई थी। पति जेल में था। अकेली पाकर जेठ छेडख़ानी करता था। सास-सुसर को शिकायत की तो सुनवाई नहीं की। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित जेठ धमकी देने लगा कि उसकी बात नहीं मानेगी तो जान से मार देगा। घर का खर्च भी नहीं देगा।  31 मई, 2017 को पति जेल से छूटा। पति को जेठ की करतूत बताई। पति ने जेठ को कुछ कहने की बजाय उसके साथ ही मारपीट की। ससुराल वालों ने मिलीभगत करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। किला थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा

chat bot
आपका साथी