Drug smuuggling : यमुनानगर में बढ़ रहा स्मैक का धंधा, एसपी के सामने आया ये सच

यमुनानगर में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्‍मैक तस्‍करी के मामले भी बढ़ रहे हैं। हेलो जागरण कार्यक्रम के दौरान एसपी कमलदीप के पास 30 फीसद काल तस्‍करी से संबंधित आईं। एसपी ने अभियान चलाकर लगाम लगाने की बात कही।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:59 PM (IST)
Drug smuuggling : यमुनानगर में बढ़ रहा स्मैक का धंधा, एसपी के सामने आया ये सच
यमुनानगर में ड्रग स्‍मगलिंग के मामले बढ़े।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। अपराध, यातायात व विभिन्न मामलों में सुनवाई न होने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण कार्यालय में हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसपी कमलदीप गोयल ने फोन पर जिलावासियों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ के जल्द समाधान की बात की। इस दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुड़े सवाल अधिक हुए। एसपी ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही। इस प्रकार हुए सवाल-जवाब।

सवाल : लक्कड़ मंडी के आसपास लकड़ी से भरी ट्रालियां के कारण जाम रहता है। अशोक कुमार, ओम प्रकाश, सुभाष चंद।

जवाब : जाम की समस्या से निजात के लिए एरिया में पुलिस गश्त करेगी।

सवाल : मैंने 20 अगस्त को छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। आज तक कार्रवाई नहीं हुई। महिला

जवाब : इस बारे संबंधित थाना प्रभारी से बात करेंगे। निश्चित तौर पर आपकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

सवाल : रादौर में तीन मुख्य चौकों पर हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। यदि ट्रैफिक लाइटें लग जाएं तो समाधान हो सकता है। अमित कुमार, रादौर।

जवाब : यातायात थाना प्रभारी को क्षेत्र का दौरा करेंगे। यदि संभव हुआ तो ट्रैफिक लाइटें लगवा दी जाएंगी।

सवाल : अंसल टाउन के एंट्री गेट के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। यहां हादसों के कारणों को दूर कराया जाए। दलीप छतवाल। अंसल

जवाब : यातायात थाना प्रभारी को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सवाल : मेरे छोटे भाई पर झूठा केस दर्ज है। मामला इकोनोमिक सैल में है। विकास कुमार, कैंप।

जवाब : संबंधित थाना प्रभारी को कहकर मामले की जांच करवाई जाएगी।

सवाल : बाजार की एंट्री पर ही आटो खड़े रहते हैं। जिससे जाम लगता है। रोबिन बिलासपुर।

जवाब : इस संदर्भ में थाना प्रभारी आपसे बात करेंगे। प्रयास रहेगा कि जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाए।

सवाल : कलानौर कैल बाइपास पर करेहड़ा व दामला चौक पर रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। रामबीर चौहान, प्रदेश महामंत्री, भाकिसं।

जवाब : संबंधित थाना प्रभारी को भेजकर इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

सवाल : हमीदा एरिया में अपराध बढ़ रहा है,जबकि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व पार्षद नवनीत शर्मा, पुराना हमीदा।

जवाब : इस बारे हमीदा चौकी में बात करेंगे। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

सवाल : थाना छप्पर चौक पर कुछ दुकानदारों ने सड़क पर ही अतिक्रमण किया हुआ है। राजकुमार, थाना छप्पर।

जवाब : संबंधित थाना प्रभारी क्षेत्र का दौरा कर समस्या का समाधान करवाएंगे। वाहन चालकों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

सवाल : पड़ोस में झगड़ा हुआ था, मुझ पर झूठा केस दर्ज करा दिया गया। मैं सरकारी नौकरी में हूं। विक्रम, रादौर।

जवाब : आप चिंता न करें। आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी।

सवाल : गोरक्षा स्टाफ के पास ड्राइवर नहीं है, जबकि डीएसपी से इस बारे शिकायत की जा चुकी है। रोहित चौधरी, गोरक्षक।

जवाब: गोरक्षा स्टाफ के लिए ड्राइवर की व्यवस्था करा दी जाएगी।

सवाल : मैंने वर्ष-2011 में बाइक बेची थी। खरीदने वाले ने आज तक अपने नाम नहीं करवाई। प्रतीक बंसल, साढौरा।

जवाब : इस बारे साढौरा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दें। कार्रवाई होगी।

सवाल : रादौर में कालेज के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करवाई जाए ताकि छेड़छेड़ की घटनाओं पर अंकुश लग सके। वेद प्रकाश, रादौर।

जवाब : इस बारे थाना रादौर प्रभारी से बात करेंगे।

एसपी कमलदीप।

सवाल : तिगरा गांव में फौजियों के साथ ठगी हुई थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। दूसरा, रायपुर व टोडरपुर में स्मैक बिक रही है। नरेंद्र राणा, तिगरा।

जवाब : आप कार्य दिवस में एक बार मुझे कार्यालय में मिलें। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : पांसरा फाटक के पास जंगल में वेश्यावृति हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती। अरुण कुमार, दुसानी।

जवाब : मामला गंभीर है। इसमें निश्चित तौर पर कार्रवाई जाएगी।

सवाल : दवाइयों की दुकानों पर नशा बिक रहा है। सुमन, साढौरा।

जवाब : अवैध रूप से नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : मेरे बैंक खाते से ठगी कर 28 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। विशाल शर्मा। साढौरा

जवाब : इस बारे संबंधित थाना प्रभारी से बात करेंगे।

सवाल : बूडिय़ा चौक से चनेटी रोड पर दोनों साइडों में ट्रक खड़े रहते हैं। जिसके कारण जाम लगता है। तेजस्वी अरोड़ा, सेक्टर-17

जवाब : सड़क की दोनों साइडों में खड़े ट्रकों को हटवा दिया जाएगा। इस बारे बूडिय़ा चौकी प्रभारी से बात करते हैं।

सवाल : जिला प्रशासन को पीएम कार्यालय के नाम से फोन आया था। मुकदमा दर्ज है, कार्रवाई नहीं हो रही है।- योगेश गुप्ता, रादौर।

जवाब - आप मुझसे मिले। निश्चित तौर पर कार्रवाई कराई जाएगी।

सवाल : गोरक्षा स्टाफ में मात्र दो मुलाजिम हैं। गाड़ी तक नहीं है। गोतस्करी कैसे रूकेगी।- प्रदीप शर्मा, गोरक्षा दल

जवाब : आपकी बात सही है। इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सवाल : छोटे नोट देकर बड़े नोट के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी हुई है। कार्रवाई नहीं हो रही।- बचन ङ्क्षसह, पाबनी कलां।

जवाब : शिकायत लेकर मेरे कार्यालय में मिले।

सवाल : आइटी एक्ट का मार्च 2020 में केस दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।- दिनेश कुमार, साढौरा।

जवाब : साढौरा एसएचओ से इस बारे में बात कर कार्रवाई कराएंगे।

सवाल : बंदा सिंह बहादुर चौक पर लाइटें खराब है। चोरी की घटनाएं रोकने के लिए चौकों पर सीसीटीवी लगवाए जाएं।- कुलविंद्र सिंह, साढौरा।

जवाब : साढौरा एसएचओ इस बारे में आपसे मीटिंग करेंगे।

सवाल : कैल पेट्रोल पंप से जठलाना थाना में तैनात कर्मचारी ने तेल डलवाया था। अब वह काल भी रिसीव नहीं कर रहा है।- प्रवीण, कैल।

जवाब : आप मुझे गाड़ी नंबर दें। आपके पैसे दिलवाएं जाएंगे।

सवाल : बिना दस्तावेज के आधार कार्ड बनाए गए। केस दर्ज है। पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।- तरूण अग्रवाल, अंबाला।

जवाब : पूरे दस्तावेजों के साथ कार्यालय में मिले। निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : हमीदा में काफी संख्या में अन्य राज्यों के लोग हैं। पुलिस को इनकी वैरिफिकेशन करनी चाहिए।- हिमांशु दीक्षित, हमीदा।

जवाब : लगातार वैरिफिकेशन की जाती है। शहर यमुनानगर थाना एसएचओ को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।

सवाल : एक साल पहले पुत्रवधु के खिलाफ सीएम ङ्क्षवडो पर शिकायत दी थी, कोई कार्रवाई नहीं हुई।- अनीता शर्मा, शिवपुरी।

जवाब : मैं चेक कराता हूं, पूरा मामला क्या है।

सवाल : छप्पर चौक पर आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। यहां पर दो पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए।- ब्रजपाल छप्पर।

जवाब : इस बारे में यातायात थाना पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे।

सवाल : रादौर क्षेत्र व खासकर छोटा बांस में नशा तस्करी काफी हो रही है। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए या फिर कोई चौकी बनाई जाए। शीतल, विपिन कांबोज, संदीप सैनी रादौर, पूर्व सरपंच सूरजभान अलीपुरा।

जवाब : चौकी का सुझाव अच्छा है। इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा नारकोटिक्स टीम को निर्देश दिए जाएंगे। वहां पर टीम रेड करेगी।

सवाल : रादौर में बड़े ट्राले घुस जाते हैं। जाम लगा रहता है।- ओमप्रकाश, रादौर।

जवाब : मैं ट्रैफिक एसएचओ को इस बारे में बोलता हूं। इस समस्या का निश्चित तौर पर समाधान कराएंगे।

सवाल : गांधीनगर थाना में चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।- कपिल शर्मा, शिवपुरी।

जवाब : इस बारे में कार्यालय में आकर मिले। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

सवाल : कुछ लोगों ने बाइक रेहड़ी बना रखी है। इसमें चोरी की बाइकों का प्रयोग किया जाता है।- विनोद, आटो यूनियन प्रधान

जवाब : ऐसे वाहनों के चेसिस नंबर चेक करा लेंगे। यदि चोरी की है, तो कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : मेरे आठ लाख रुपये उड़ीसा में फंस गए हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।- जय सिंह, पैंसल।

जवाब : शिकायत लेकर कार्यालय में मिलें। मामला दर्ज कराया जाएगा।

सवाल : नशा तस्करों की शिकायत देने पर शिकायतकर्ता के पैर तोड़ देते हैं। नशा तस्करी पर रोक लगाई जाए।- आशीष कुमार, शिवनगर।

जवाब : किसके पैर तोड़े हैं। उसका नाम बताओ। इस मामले की शिकायत दो, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जो नशा तस्करी कर रहा है। उसका नाम बताकर पुलिस की मदद करे। कार्रवाई की जाएगी।

सवाल : बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे परेशानी होती है।- अमित मंगला, बिलासपुर।

जवाब : ट्रैफिक एसएचओ को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। वह बिलासपुर का दौरा कर प्लान बताएगा।

सवाल : शहर के होटलों व ढाबों पर खुलेआम शराब पी जाती है। शिकायत करने वाले को ही परेशान किया जाता है।- पार्षद विनोद मरवाह।

जवाब : मुझे नाम बताओ, कहां पर ऐसा हो रहा है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी