कैथल में नशा तस्‍करी का पर्दाफाश, 62 लाख की अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

कैथल में 30 किलो अफीम के साथ नशा तस्‍कर गिरफ्तार हुआ। ये अफीम करीब 62 लाख रुपये की बताई जा रही है। एसपी शशांक कुमार ने इस मामले का पर्दाफाश किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM (IST)
कैथल में नशा तस्‍करी का पर्दाफाश, 62 लाख की अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्तार
कैथल में नशा तस्‍करी का पर्दाफाश, 62 लाख की अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में नशा तस्‍करी का पर्दाफाश हुआ है। 30 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्‍कर गिरफ्तार किया गया है। इस अफीम की कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले का पर्दाफाश कैथल सीआई-2 ने किया। रविवार को एसपी शशांक कुमार ने प्रेसवार्ता की। उन्‍होंने बताया कि आरोपित रमेश के मकान से नशा बरामद किया गया। इसमें दो आरोपित भाग निकले। जब एक को गिरफ्तार किया गया।

सीआइए टू पुलिस ने शनिवार रात को चीका वार्ड नंबर नौ से एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके मकान से 30 किलो अफीम बरामद की है। इसकी कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है। मोटरसाइकिल भी आरोपित के कब्जे से बरामद की है। आरोपित के दो अन्य साथ भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान कर ली गई। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार किया गया आरोपित सब्जी बेचने का काम करता है। 

एसपी शशांक कुमार सावन ने रविवार को कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सीआइए टू पुलिस उधम सिंह चौक चीका मौजूद थी। पुलिस को जानकारी मिली तो चीका के वार्ड नंबर नौ निवासी रमेश के घर पहुंची तो मकान के बार मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लड़के कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इनमें से पुलिस ने एक लड़के को काबू कर लिया, जिसकी पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई, जबकि संजय बस्ती निवासी अशोक कुमार और अंगौध निवासी शेर सिंह भागने में सफल रहे। 

एसपी ने बताया कि आरोपित अशोक और शेर सिंह पहले भी नशा के कई मामलों में आरोपित रह चुके हैं। आरोपित शेर सिंह से पुलिस ने 14 नवंबर 2016 को तीन किलो अफीम और एक किलो डोडा बरामद किया था। एक जुलाई 2018 को 450 ग्राम अफीम आरोपित से बरामद की थी। इसी प्रकार आरोपित अशोक के कब्जे से 14 नवंबर 2016 को तीन किलो अफीम बरामद की थी। 

एसपी ने बताया कि नशा को रोकने के लिए पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाया चलाया हुआ है। इससे पूर्व भी पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। गुहला क्षेत्र में स्पेशल टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि सीआइए वन और सीआइए टू सहित गुहला सीआइए थाना की टीम नशा तस्करी के मामलों को रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। लोगों से भी अपील है कि नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करें। उनका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी