कैथल में पकड़ा गया कालीन भैया, बिहार और झारखंड से हरियाणा लाया अफीम

कैथल में अफीम तस्‍कर को पकड़ा गया है। टांगों पर टेप के साथ लपेट रखी थी अफीम। पुलिस ने बिहार के रहने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। झारखंड से अफीम लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था आरोपित।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 03:45 PM (IST)
कैथल में पकड़ा गया कालीन भैया, बिहार और झारखंड से हरियाणा लाया अफीम
कैथल पुलिस ने अफीम तस्‍कर को गिरफ्तार किया।

कैथल, जागरण संवाददाता। वेब सीरिज मिर्जापुर तो याद होगी। उसके कालीन भैया का किरदार भी याद होगा। कुछ ऐसा ही किरदार रियल लाइफ में निभाने के चक्‍कर में तस्‍कर को जेल जाना पड़ गया। बिहार का युवक अफीम तस्‍करी कर रहा था। शरीर पर टेप बांधकर ले जा रहा था। पकड़ा गया।

सीआइए-टू पुलिस की टीम ने दो किलो 830 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने दोनों टांगों पर पन्ने और टेप की सहायता से अफीम लपेटी हुई थी। आरोपित गोपीपुर बिहार निवासी रणजीत यादव झारखंड से अफीम लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था।

डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि नशा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुआई में एएसआइ दलशेर सिंह की टीम गश्त के दौरान गोशाला चीका के पास मौजूद थी। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि आरोपित रणजीत यादव जो झारखंड से अफीम लाकर पंजाब और गुहला-चीका क्षेत्र में सप्लाई करने का धंधा करता है। अफीम को सप्लाई करने के लिए समाना-पटियाला की तरफ जाने के लिए पटियाला रोड चीका पर खडा है।

पुलिस ने पटियाला रोड चीका पर दबिश देकर वहां खडे रणजीत यादव को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार के सामने आरोपित की तलाशी ली गई। कब्जे से पैरों की दोनों पिंडलियों पर बंधे दो अलग-अलग पालिथिन से करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की दो किलो 830 ग्राम अफीम बरामद हुई। चीका थाना में मामला दर्ज करके आरोपित को मौके पर पहुंचे सीआइए-टू पुलिस के एएसआइ प्रदीप कुमार ने एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तार कर लिया गया।

लगातार हो रही कार्रवाई

डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आरोपितों को पकड़ा जा रहा है। स्थानीय पुलिस और सीआइए की दोनों टीमें बेहतर कार्य कर रही हैं। किसी भी प्रकार का नशा युवाओं की जिंदगी खराब कर देता है। पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा तस्करों को पकड़ा जाए।

chat bot
आपका साथी