Drug Smuggler: पानीपत में दिल्ली से आती है नशे की बड़ी खेप, इस घटना के बाद हुआ कारोबार का खुलासा

क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने हेरोइन तस्कर हिमाचल प्रदेश के भीम सैन और वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। इन तस्करों ने हैरान करना वाला खुलासा किया कि दिल्ली से पालम क्षेत्र में नाइजीरिया का युवक हेरोइन तस्करी का धंधा चला रहा है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:20 AM (IST)
Drug Smuggler: पानीपत में दिल्ली से आती है नशे की बड़ी खेप, इस घटना के बाद हुआ कारोबार का खुलासा
पानीपत पुलिस ने नशा तस्करों को किया काबू।

जागरण संवाददाता, पानीपत। नशे की सौदागरों ने पानीपत को ठिकाना बना लिया है। तस्कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से नशे की खेप लाते हैं और पानीपत के अलावा अन्य शहरों में बेच देते हैं। इस धंधे में नाइजीरिया के युवक भी शामिल हैं। वे दिल्ली में पढ़ाई के लिए आते हैं और फिर हेरोइन की तस्करी कर लाखों रुपये कमाते हैं। पुलिस ने ऐसे ही कई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस एक गिरोह के तस्करों को पकड़ती है तो दूसरे गिरोह के तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। नशे से युवाओं के शरीर को खोखला बनाया जा रहा है। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं।

केस-एक : सरगना दिल्ली में बैठ कर चला रहा है नशे का धंधा

क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) ने हेरोइन तस्कर हिमाचल प्रदेश के भीम सैन और वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। इन तस्करों ने हैरान करना वाला खुलासा किया कि दिल्ली से पालम क्षेत्र में नाइजीरिया का युवक हेरोइन तस्करी का धंधा चला रहा है। यहां से कई प्रदेश में हेरोइन की सप्लाई होती है। पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को काबू भी किया। मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। 

केस-दो : कैराना से की जा रही थी चरस की तस्करी

उत्तर प्रदेश के कैराना का शहजाद चरस की तस्करी कर रहा था। उसने इस धंधे में बिहोली के देवेंद्र को भी शामिल किया था। देवेंद्र कैराना से तरस लाता था और पानीपत व आसपास के जिलों में बेच देता था। पुलिस ने शहजाद और देवेंद्र को काबू किया। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में भी संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

ये भी आरोपित पकड़े गए

एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गांजा तस्कर अहर गांव के बलराम को 1 किलो 800 ग्राम गांजा सहित काबू किया।

पुलिस ने डाहर गांव के सुनील को तीन किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोलन के तरूण को 1 किलो 100 ग्राम चरस सहित काबू किया।

chat bot
आपका साथी