Suicide: नशे के लती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्‍मैक नहीं मिली तो फंदा लगा दे दी जान

यमुनानगर में नशे के लती युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली। युवक को स्‍मैक नहीं मिली से तो परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के भाई ने बताया कि कालोनी के कई युवक स्‍मैक के लती हैं। मामला तीर्थनगर का है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:32 PM (IST)
Suicide: नशे के लती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्‍मैक नहीं मिली तो फंदा लगा दे दी जान
तीर्थनगर निवासी 20 वर्षीय बादल ने आत्महत्या कर ली।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। स्मैक न मिलने से परेशान तीर्थनगर निवासी 20 वर्षीय बादल ने आत्महत्या कर ली। वह कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने उसे देखा, तो तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। बादल भजन मंडली के साथ कार्य करता था।

तीर्थनगर निवासी सूरज ने बताया कि उसका बड़ा भाई बादल काफी समय से स्मैक की लत का आदी था। उनकी कालोनी में काफी युवक नशे के आदी है। कालोनी के पास ही टपरियों से वह स्मैक लेकर आते हैं। अब कुछ दिन से पुलिस की सख्ती के बाद यहां पर स्मैक नहीं मिल रही थी। जिससे उसका भाई परेशान रहता था। शाम को भी वह गया था, लेकिन उसे नशा नहीं मिल सका था। इस वजह से ही परेशान होकर उसने फंदा लगाया है।

मां बाहर बना रही थी खाना

शाम को बादल घर पर आया, तो उसकी मां यशोदा खाना बना रही थी। उसने बादल ने घड़ी में सेल डालने क ेलिए कहा। वह घड़ी में सेल डालने के लिए कमरे में गया। इसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इतने में उसका भाई कमरे के अंदर कपड़ा लेने गया, तो वहां पर बादल लटका हुआ था। आसपास के लोग एकत्र हुए, तो उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल में लेकर गए थे। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

पुलिस ने चला रखा है अभियान

स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल ने अभियान चला रखा है। हर रोज नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है। यही वजह है कि अब कुछ तस्करों ने यह धंधा बंद कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से नशा मुक्ति मुहिम भी चलाई जा रही है। जिसके तहत नशे के आदी युवकों को इलाज कराया जा रहा है। जिससे वह नशा छोड़ मुख्य धारा में लौट सके।

chat bot
आपका साथी