वार्ड 16 में निकासी और सड़कों के लिए निगम ने लगाया 2.40 करोड़ का टेंडर

वार्ड 16 में पांच परियोजना के लिए नगर निगम ने दो करोड़ 40 लाख 39 हजार रुपये का टेंडर लगाया है। इसमें वार्ड की गंदे पानी की निकासी व गलियों से लेकर सड़कें तक बनेंगी। शहर के इस वार्ड में सबसे ज्यादा मूलभूत सुविधाओं को अभाव रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:55 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:55 AM (IST)
वार्ड 16 में निकासी और सड़कों के लिए निगम ने लगाया 2.40 करोड़ का टेंडर
वार्ड 16 में निकासी और सड़कों के लिए निगम ने लगाया 2.40 करोड़ का टेंडर

जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड 16 में पांच परियोजना के लिए नगर निगम ने दो करोड़ 40 लाख 39 हजार रुपये का टेंडर लगाया है। इसमें वार्ड की गंदे पानी की निकासी व गलियों से लेकर सड़कें तक बनेंगी। शहर के इस वार्ड में सबसे ज्यादा मूलभूत सुविधाओं को अभाव रहा है। अब निगम ने टेंडर लगाकर लोगों राहत दी है। पार्षद अतर सिंह रावल, विधायक महिपाल ढांडा ने राशि को मंजूर करवाया है। नगर निगम अब टेंडर लगाने के बाद वर्कआर्डर की तैयारी कर रहा है।

वार्ड 16 में बारिश होने पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। पानी निकासी नहीं होने के कारण गलियों में पानी भर जाता है। साथ ही गलियां कच्ची होना से वार्ड में हादसे की आशंका बनी रहती है। इससे अब वार्ड के पार्षद ने वार्ड की रूप रेखा तैयार कर विधायक महिपाल ढांडा को दी थी। इसके बाद नगर निगम ने बनाए गए प्लान को हरी झंडी दे दी और इसके लिए टेंडर निकाल दिए। अब उम्मीद है कि अगले माह तक वर्कआर्डर जारी कर वार्ड में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। वार्ड 16 में पांच प्रोजेक्ट बनाए गए है। अगर जल्द काम शुरू होता है तो इस सभी काम वार्ड में पूरे हो जाएंगे। 25 से अधिक गलियां कच्ची पड़ी

वार्ड 16 में बड़ी-बड़ी 25 से अधिक गलियां कच्ची पड़ी हैं। इससे जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही सड़कों का भी बुरा हाल है। वार्ड की मेन सड़क की काफी खस्ता हालात हो चुकी है। जानिए..कहां कितने रुपये होंगे खर्च

- सीएसएफ फाटक से लेकर गली 20 तक गंदे पानी निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए निगम 44.25 लाख रुपये खर्च करेगा।

- गीता गार्डन से लेकर अनिल मेडिकल स्टोर तक इंटरलाकिग की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम 46.99 लाख रुपये खर्च करेगा।

- वार्ड में सभी गलियां पक्की की जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने स्पेशल बजट के तहत 49.32 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा।

- सतबीर प्रजापति वाली गली पक्की की जाएगी। इसके लिए 49.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

- खेड़ी नांगल से भारतीय पब्लिक स्कूल तक की सड़क को बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम 49.93 लाख रुपये खर्च करेगा। वार्ड में सभी विकास अगले माह तक होंगे शुरू

वार्ड 16 के पार्षद अतर सिंह रावल ने जागरण से बातचीत में बताया कि अब वार्ड में अगले माह तक विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। पहले लोगों की शिकायतों को सुना और फिर टेंडर लगाया गया। 2.40 करोड़ रुपये के टेंडर लग चुके हैं।

chat bot
आपका साथी