ऑक्सीजन खत्म होने के नाम पर किया गुमराह, कुरुक्षेत्र में कृष्णा अस्पताल के संचालक डॉ. लोकेंद्र गिरफ्तार

कोरोना काल में इस तरह का यह पहला मामला है। डॉ. लोकेंद्र खुद कोरोना पॉजिटिव थे। फिर भी मरीजों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल में बिना अनुमति कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। पॉजिटिव होने के बावजूद ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर डीसी के ऑफिस भी पहुंच गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 04:57 PM (IST)
ऑक्सीजन खत्म होने के नाम पर किया गुमराह, कुरुक्षेत्र में कृष्णा अस्पताल के संचालक डॉ. लोकेंद्र गिरफ्तार
डॉ. लोकेंद्र से सीआइए पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर आइएमए उनके समर्थन में आ गई है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र के  ज्योति नगर स्थित राधा कृष्णा अस्पताल के संचालक डॉ. लोकेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. लोकेंद्र प्रशासन तथा मरीजों को ऑक्सीजन खत्म होने के नाम पर गुमराह कर रहे थे खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मरीजों का इलाज कर रहे थे। 26 अप्रैल और 1 मई को ऑक्सीजन खत्म होने की बात कही थी। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अब सीआइए में पूछताछ को लेकर गए हैं। प्रदेश में कोविड के दौरान इस तरह का पहला मामला है। इधर आइएमए डॉक्टर के समर्थन में उतर आई है।

मामला 26 अप्रैल का है। डॉ. लोकेंद्र खुद कोरोना पॉजिटिव आने पर मरीजों का इलाज करते रहे। अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की कह दी और बाद में कैम्प ऑफिस भी चले गए। आरोप है अस्पताल में पांच से छह घंटे की ऑक्सीजन थी। जबकि उन्होंने 2 से 3 घंटे की ऑक्सीजन होने की बात कही थी। सूचना मिलते ही मरीजों के स्वजन परेशान हो गए और एकत्रित होकर डीसी रेजिडेंस पर पहुंच गए।  देर रात तक प्रशासन मरीजों के  लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में लगा हुआ था। 

अस्पताल में काफी देर तक मचा रहा हंगामा

अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को दिन में आक्सीजन न मिलने की बात कही और मरीजों को अपने स्तर पर अस्पतालों में ले जाने की कही। तिमारदार ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य को दिल्ली से कुरुक्षेत्र इलाज कराने के लिए लाया है। वह अस्पताल को लगातार पैसे भी जमा करा रहा है।उस वक्त उनको आक्सीजन पर्याप्त होने की कहकर दाखिल कराया था। अब अस्पताल प्रबंधन आक्सीजन न होने की कहकर मरीज को ले जाने की कही जा रही है।ऐसी स्थिति में वे मरीज को कहीं पर भी ले जाने की स्थिति में नहीं हैं।

कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं:अखिल

उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। राधा कृष्णा अस्पताल में किसी भी मरीज को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने कोई आदेश नहीं दिए हैं। इसलिए मरीजों व उनके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार सभी अस्पतालों पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये नोडल अधिकारी सभी अस्पतालों से लगातार फीडबैक लेकर मरीजों की संख्यानुसार ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। कोई ऑक्सीजन को लेकर मिथ्या प्रचार न करे। जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर पैनिक का बटन दबाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी