युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो में लें हिस्सा : डा. अर्चना

पार्टी जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पानीपत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। पार्टी समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा में विश्वास रखती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:46 AM (IST)
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो में लें हिस्सा : डा. अर्चना
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो में लें हिस्सा : डा. अर्चना

जासं, पानीपत : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। पार्टी समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा में विश्वास रखती है। पार्टी जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यालय में युवा मोर्चा की बैठक में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता ने कहा कि नए अध्यक्ष आर्य बलविदर का एकजुट होकर सहयोग करें। इस मौके पर जिला महामंत्री रविद्र भाटिया, जिला सचिव अनीता चावला और ईश कुमार राणा मौजूद रहे।

अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने जाने राष्ट्रवाद के महत्व : नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिदू परिषद के जिला मंत्री संजय अग्रवाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रदेश संगठन मंत्री रामानंद तथा राष्ट्रीय महामंत्री रजनी ठकराल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। प्राचार्य संजय अग्रवाल ने मेहमानों का स्वागत किया। रजनी ठकराल ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के प्रति अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला। ठकराल ने बताया कि अब महिला चारदीवारी तक सीमित नहीं है। उसने समाज में अपना एक उच्च दर्जा स्थापित किया है। महिलाएं अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग होती जा रही है। छात्रा परी ने मंच संचालन किया।

एनएसएस कैंप का हुआ समापन : राजकीय महाविद्यालय बापौली में चल रहे एनएसएस कैंप का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कालेज में पौधारोपण भी हुआ। कालेज प्राचार्य जोगेंद्र भौरिया ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर कैंप प्रभारी रामफल, डा. दिनेश कुमार, प्रवेश रंगा, अमनजीत, डा. मंजू देवी, सरपंच संदीप बहरामपूर, सरपंच डिपल रावल बापौली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी