साहित्य समाज का दर्पण है : डा. अजय गर्ग

पानीपत आइबी पीजी कालेज में राम अवतार एकलव्य ने अंग्रेजी के महान कवि जोहन किट्स की प्रमुख पांच कविताओं का विश्लेषण करते हुए अपने विचार रखे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:33 AM (IST)
साहित्य समाज का दर्पण है : डा. अजय गर्ग
साहित्य समाज का दर्पण है : डा. अजय गर्ग

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में आनलाइन एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक राम अवतार एकलव्य ने अंग्रेजी के महान कवि जोहन किट्स की प्रमुख पांच कविताओं का विश्लेषण करते हुए अपने विचार रखे।

वहीं, प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। अंग्रेजी भाषा का साहित्य सदियों से विश्वभर के पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यह अत्यंत संतुलित और प्रभावशाली है। उपप्राचार्या व डा. मधु शर्मा ने कहा कि साहित्य को समग्रता से समझने की आवश्यकता है। संचालन डा. विनय वधवा ने किया।

इस मौके पर प्रो. नीलम, अंग्रेजी विभाग से डा. निधि, डा. वंदना, प्रो. सोनल डोगरा, प्रो. शीला मलिक, प्रो. प्रिया बरेजा, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. चेष्ठा मदान मौजूद रहे।

पीपीटी प्रतियोगिता

कालेज में बीकॉम तृतीय वर्ष सेक्शन सी में एक पीपीटी कंपीटीशन हुआ। उसमें दस विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने अपने ही विषयों पर पीपीटी बना उसे प्रस्तुत किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम कक्षा में ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। प्रतियोगिता में साहिल जुनेजा व प्रज्ञा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कामर्स विभागाध्यक्ष डा. सुनीत शर्मा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संचालन बीकॉम तृतीय वर्ष सेक्शन सी की मेंटर प्रो. रुचिका ने किया।

chat bot
आपका साथी