यमुनानगर में डबल मर्डर, घर में अकेले रह रहे सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और पत्नी की हत्या

यमुनानगर में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। घर में अकेले रह रहे सेवानिवृत्‍त बैंक कर्मी और उनकी पत्‍नी की हत्‍या कर दी गई। मामला जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी के पास का है। एसपी सहित डीएसपी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:08 PM (IST)
यमुनानगर में डबल मर्डर, घर में अकेले रह रहे सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और पत्नी की हत्या
यमुनानगर में सेवानिवृत्‍त बैंक कमी और उनकी पत्‍नी की हत्‍या।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी में बुजुर्ग दंपती 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की हत्या कर दी गई। दंपती के शरीर से जेवरात भी गायब मिले। हालांकि मकान से कोई अन्य सामान गायब नहीं हुआ। न ही अलमारी से कोई सामान बिखरा हुआ था। एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र सिंह व सीआइए की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

ऋषिपाल गोयल स्टेट बैंक आफ इंडिया से करीब 20 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इस समय वह पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो बेटे अनमोल व अमित हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के भाटवाली गली में परिवार सहित रहते हैं। जबकि एक बेटा संजीव गोयल शिवपुरी कालोनी में रहता था। उसकी काफी पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे अभी शिवपुरी कालोनी में रहते हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोंटा साहिब से आई उनकी बहू रेणूका गोयल ने बताया कि सुबह से ही घर पर कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिस पर पड़ोस में रहने वाली आंटी को कॉल की और उन्हें बाहर से घंटी बजाकर फोन उठाने के बारे में कहा। जब आंटी ने दरवाजे पर हाथ लगाया, तो वह खुल गया। आंटी अंदर नहीं गई और इस बारे में वापस कॉल कर बताया।

किसी अनहोनी की आशंका में तुरंत शिवपुरी कालोनी में रह रहे भतीजे विवेक को फोन पर घर पहुंचने के बारे में कहा। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो मम्मी व पापा दोनों मृत पड़े थे। खून से सने हुए थे। मम्मी के शरीर पर कोई जेवर नहीं था। जेवर खींचने के निशान शरीर पर बने हुए थे। इसके बाद तुरंत पोंटा साहिब से चल दिए और यहां पहुंचे।

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सही वजह पता लग सकेगी। गला दबाकर हत्या की गई है। सिर पर भी चोट मारी गई है। अभी लूटपाट की बात सामने नहीं आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी