यमुनानगर में चोरी करने घर में घुसे बेरोजगार युवक, बुजुर्ग दंपती उठे तो कर दी थी बेरहमी से हत्‍या

यमुनानगर में पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी व उनकी पत्नी की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। चोरी करने के लिए दो युवक घर में घुसे थे। जब उनकी नींद खुल गई तो चोरी करने आए युवकों ने उनकी हत्‍या कर दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:01 PM (IST)
यमुनानगर में चोरी करने घर में घुसे बेरोजगार युवक, बुजुर्ग दंपती उठे तो कर दी थी बेरहमी से हत्‍या
सेवानिवृत्त बैंक कर्मी व उनकी पत्नी का फाइल फोटो।

यमुनानगर, जेएनएन। स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने की। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का राजफाश करते हुए दोनों आरोपितों गोमती गली निवासी रजत व इंद्रा कालोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सीआइए वन की टीम कर रही थी।

सीआइए वन के इंचार्ज राकेश मटौरिया ने बताया कि दोनों युवक बेरोजगार थे। उन्हें पता था कि ऋषिपाल व उनकी पत्नी दोनों घर पर अकेले रहते थे। इसलिए ही उन्होंने यहां लूटपाट की योजना बनाई थी। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

नौ मई की रात को पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता की हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एसपी कमलदीप गोयल व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा था। मृतक दंपती घर पर अकेले रह रहे थे। उनके दो बेटे हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्टोन क्रशर चलाते हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका परिवार सरस्वती कालोनी में रहता है। उस समय भी परिवार के लोगों ने जानकार पर ही वारदात किए जाने का शक जताया था।

इसी दिशा में सीआइए वन ने तफ्तीश शुरू की थी। जांच में सीआइए वन से सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह, सब इंस्पेक्टर जसविंद्र लालर, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, मनजीत सिंह, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, विमल वा बृजपाल की टीम लगी हुई थी। 72 घंटे में इस वारदात का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया।  

बेरोजगार थे, पैसों के लिए चोरी करने के गए थे आरोपित

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रजत व हर्ष दोनों बेरोजगार थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी। लॉकडाउन की वजह से काम भी नहीं मिल रहा था। इनमें से रजत मृतक ऋषिपाल के पड़ोस में रहता था। उसे पता था कि ऋषिपाल बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका था और ब्याज का भी काम करता था। घर में पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसके पास काफी पैसा होगा। रजत ने ही अपने दोस्त हर्ष को इस बारे में बताया। जिस पर दोनों ने उनके मकान में चोरी करने की योजना बनाई थी।

रात को दोनों छत के रास्ते के ऋषिपाल गोयल के मकान में घुसे। ऊपर का गेट खुला हुआ था। जब वह दोनों अंदर गए, तो स्नेहलता की आंख खुल गई। जिस पर उन्होंने रोड से स्नेहलता के सिर पर वार किया। वह नीचे गिर पड़ी। इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इस दौरान ऋषिपाल की आंख खुली, तो आरोपितों ने उसके मुंह पर तकिया रखकर मार डाला। इसके बाद वहां से जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

तीन माह पहले रहने के आया था हर्ष

आरोपित हर्ष मूल रूप से कांसापुर रोड का रहने वाला है। बेरोजगार होने की वजह से उसका पत्नी के साथ विवाद रहता था। तीन माह पहले उसका पैसों की तंगी के चलते पत्नी से बहस हो गई थी। जिस पर वह दंपती के पीछे वाले मकान में किराये पर रहने लगा था। यही पर उसकी दोस्ती रजत से हुई थी। दोनों बेरोजगार थे और खर्चा चलाने के लिए उन्हें पैसे जरूरत थी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्‍हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई

 यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद

यह भी पढ़ें: करनाल के कल्‍पना चावला अस्‍पताल में ब्‍लैक फंगस के दो आशंकित मरीज मिले, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्‍त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट

chat bot
आपका साथी