लॉकडाउन में भी कम नहीं हो पा रही घरेलू हिंसा, हर रोज दर्ज हो रहीं शिकायतें

लॉकडाउन और कोरेाना महामारी की दूसरी लहर में भी घरेलू हिंसा के मामले नहीं थम रहे हैं। महिला थाना में अभी भी रोजाना आ रही शिकायतें। महिलाएं इंसाफ के लिए थाने के चक्‍कर लगा रही हैं। जानिए क्‍या है पूरा मामला।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:28 PM (IST)
लॉकडाउन में भी कम नहीं हो पा रही घरेलू हिंसा, हर रोज दर्ज हो रहीं शिकायतें
लॉकडाउन में भी घरेलू हिंसा कम नहीं हो पा रही।

अंबाला, जेएनएन। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में भी घरेलू हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी महिला थाना की चौखट पर महिलाएं इंसाफ के लिए पहुंच रही। पुलिस भी हैरान है इनदिनों में भी घरेलू हिंसा के मामले रुक नहीं रहे। रोजाना की सात से आठ मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इन मामलों में केस दर्ज कर रही। मगर कोरोना के दौरान ज्यादा व्यस्तता के चलते मामलों में तफ्तीश में देरी हो रही है। आम दिनों में जहां शिकायतें 1091 पर आती रही, वहीं अब महिलाएं खुद शिकायतें लेकर थाना में पहुंच रही है। वहीं महिला पुलिस के लिए भी इस तरह के मामलों को निपटाना चुनौती बना हुआ है। 

काउंसलिंग भी जारी 

महिला थाना की चौखट पर जितने भी मामले आते हैं उनमें ज्यादातर महिला पुलिस का प्रयास परिवार में समझौता करवा उन्हें जोड़ने का प्रयास रहता है। बकायदा इसमें दोनों पक्षों की बारी-बारी से काउंसलिंग की जाती है। अगर इसके बाद भी दाेनों पक्ष राजी नहीं होते तो केस दर्ज कर लिया जाता है। उसके बाद अगर समझौता नहीं होता तो मामले को कोर्ट में डाल दिया जाता है। 

यह भी मामले बढ़ रहे

इतना ही नहीं थाना की चौखट पर छेड़छाड़ के मामले भी सामने आ रहे। इस तरह के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा अब तक महिला थाना में केस कम दर्ज हुए हैं, परंतु थाना में केसों की संख्या में अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पहले यह नॉर्मल शिकायतें 1091 पर ही आ जाती थी, परंतु अब खुद महिलाएं चल कर थाना में पहुंच कर दर्ज करवा रही हैं। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन से पूर्व मामलों में काफी संख्या थी जिनकी संख्या 20 तक भी पहुंच जाती थी।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्‍त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्‍हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई

 यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद

chat bot
आपका साथी