पुरुषोत्तम मास में करें भगवान विष्णु की भक्ति : कंचन सागर

भगवान विष्णु की भक्ति कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का महीना पुरुषोत्तम मास है। यह 18 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस मास में भगवान विष्णु की जितनी भक्ति की जाए वो कम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST)
पुरुषोत्तम मास में करें भगवान विष्णु की भक्ति : कंचन सागर
पुरुषोत्तम मास में करें भगवान विष्णु की भक्ति : कंचन सागर

जागरण संवाददाता, पानीपत : भगवान विष्णु की भक्ति कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का महीना पुरुषोत्तम मास है। यह 18 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस मास में भगवान विष्णु की जितनी भक्ति की जाए, वो कम है। सबको रोशनी फाउंडेशन महिला विग की तरफ से शनिवार को पुरुषोत्तम मास में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में यह बात कोर सदस्य कंचन सागर व रजनी बेनीवाल ने कही।

उन्होंने कहा कि मान्यता यह है कि इस मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से अनेक प्रकार के लाभ होते हैं। दुर्लभ संयोग यह है कि इस बार अधिकमास के बाद नवरात्र मनाया जाएगा। अधिकमास इसलिए भी आता है कि चंद्र व सूर्य के परिवर्तन से वर्ष में 11 दिन का अंतर आ जाता है। उसी अंतर को समाप्त करने के लिए अधिक मास आता है। फाउंडेशन की प्रधान आरती सिगला ने कहा कि पुरुषोत्तम मास 16 अक्टूबर तक रहेगा। ऑनलाइन कार्यक्रम में अनिता बतरा, डा. अंजू गर्ग, डा. पूनम जागलान, ज्योति रहेजा, अनिता सचदेवा, पैगी चावला, रोहिणी चावला, प्रियंका दुआ, कविता गोयल, वीणा भाटिया, ज्योत्सना गर्ग, तृप्ता गाबा, नलिनी, बेंगलुरु से कुसुम गुप्ता, ऋषिकेश से अंजू मित्तल, अंबाला से अर्चना बंसल, मोनिका अरोड़ा, मंजरी गोयल, एडवोकेट पूजा अरोड़ा, वनिता राय व दिल्ली से नलिनी प्रभाकर ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी