Diwali 2021: आठ लाख का टीवी, ढाई लाख का फ्रिज, दीपावली में इस बार ये हैं खास

Diwali 2021 पानीपत में इलेक्ट्रानिक्स बाजार में रौनक। दीपावाली पर खास चीजों की मांग। जानिये स्मार्ट टीवी के बारे में। इसके साथ ही स्मार्ट फ्रिज भी उपलब्ध हैं। एआइ वाशिंग मशीन फोन से होती है आपरेट। दीपावली पर ऐसी आइटमों की खासी मांग है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 01:12 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 01:12 PM (IST)
Diwali 2021: आठ लाख का टीवी, ढाई लाख का फ्रिज, दीपावली में इस बार ये हैं खास
Diwali 2021: बी स्पोक रेफ्रिजरेटर दिखाते वैभव गोयल।

पानीपत, जागरण संवाददाता। आठ लाख का टीवी। ढाई लाख का फ्रिज। जी हां, इस दीपावली पर ऐसी आइटमों की खासी मांग है। पानीपत के इलेक्ट्रानिक्स बाजार में ग्राहक इन्हें देखकर मोहित हैं। जिन्हें गृहप्रवेश करना है या जिन्होंने घर रेनोवेट कराया है, वे इसी टीवी और फ्रिज की मांग कर रहे हैं। दीपावली के दिन तक इनकी घर में डिलीवरी करा रहे हैं। आपकाे इन टीवी और फ्रिज के बारे में बताते हैं। जागरण में पढ़िए ये खास रिपोर्ट।

75 इंच का टीवी, कीमत 8 लाख रुपये

स्मार्ट फोन की तरह, अब हर आइटम स्मार्ट ही होती जा रही है। जिस तरह 4जी, 5जी तकनीक है, ठीक उसी तरह टीवी में 8के तकनीक आ चुकी है। सैमसंग का 75 इंच का टीवी आठ लाख कीमत में उपलब्ध है। टीवी के लिए रिमोर्ट की जरूरत नहीं है। आपको केवल इतना बोलना है, एलेक्सा, म्यूजिक चैनल चलाओ। टीवी पर वही चैनल सामने आ जाएगा। गोयला इलेक्ट्रानिक्स के निदेशक वैभव गोयल ने बताया कि दीवाली के दिनों में चार टीवी बुक हो चुके हैं। धनतेरस और दीवाली के दिन ग्राहक लेकर जाएंगे। गृहप्रवेश के मुहूर्त पर टीवी लेकर जाएंगे।

बीस्पोक फ्रिज

बीस्पोक रेफ्रिजरेटर उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.65 लाख है। खासियत ये है कि इसके डोर पर स्मार्ट टीवी है। फोन से भी हम इसे आपरेट कर सकते हैं। किसी रेसिपी के बारे में जानना हो तो ये स्मार्ट रेफ्रिजरेटर उपलब्ध करा देता है। 865 लीटर के रेफ्रिजरटेर से आरओ को लिंक कर सकते हैं, बार-बार बोतल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एयर प्यूरीफायर

एयर प्यूरीफायर इस समय काफी डिमांड में है। कोरोना की वजह से शुद्ध वातावरण का सभी को महत्व पता चला है। बाजार में दस हजार से लेकर पचास हजार तक की कीमत की वैरायटी में एयर प्यूरीफायर मौजूद है। पीएम-2.5 को यह नियंत्रण करता है।

एआइ वाशिंग मशीन

एआइ वाशिंग मशीन खूब पसंद की जा रही है। मोबाइल फोन से इसे कनेक्ट कर सकते हैं। दस किलो वैरायटी में 76 हजार तक की मशीन उपलब्ध है। वैसे रेंज 36 हजार से शुरू है। हिंदी भाषा का भी विकल्प चुन सकते हैं। फोन से ही कमांड देते ही यह चल पड़ती है। अगर आप कार्यालय से निकलते हुए कमांड देते हैं, तो घर पहुंचते-पहुंचते कपड़े धुल सकते हैं, सूख सकते हैं।

आफर का बाजार

अगर आप बाजार जा रहे हैं तो आफर के बारे में जरूर पूछें। शोरूम पर 25 प्रतिशत तक कैशबैक मिल रहा है। जीरो फीसद ब्याज पर बजाज, एचडीएफसी और कैपिटल फाइनेंस कंपनी ऋण उपलब्ध करा रही हैं। यहां तक की एक ईएमआइ माफ भी की जा रही है। दस से पंद्रह हजार की खरीदारी पर कूपन दिए जा रहे हैं। आप इसके बारे में नहीं पूछते तो आफर से वंचित रह सकते हैं।

chat bot
आपका साथी