आरकेएसडी कालेज में शरारती तत्वों ने किया हुड़दंग, एक को पकड़ा

शहर के राधा कृष्ण सनातन धर्म (आरकेएसडी) कालेज के सांध्यकालीन सत्र में कुछ शरारती तत्वों ने हुड़दंग कर दिया। इस दौरान उन्होंने कालेज के अंदर पत्थर भी फेंके। मौके पर दो प्रोफेसरों के साथ इन लड़कों की हाथापाई भी हुई।

By Edited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 06:48 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 06:48 AM (IST)
आरकेएसडी कालेज में शरारती तत्वों ने  किया हुड़दंग,  एक को पकड़ा
आरकेएसडी कालेज में कुछ शरारती तत्वों ने हुड़दंग किया।

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के राधा कृष्ण सनातन धर्म (आरकेएसडी) कालेज के सांध्यकालीन सत्र में कुछ शरारती तत्वों ने हुड़दंग कर दिया। इस दौरान उन्होंने कालेज के अंदर पत्थर भी फेंके। मौके पर दो प्रोफेसरों के साथ इन लड़कों की हाथापाई भी हुई। जिसके बाद प्रोफेसर ने इनमें से एक लड़के को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कालेज प्रशासन ने शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। यह घटना वीरवार दोपहर करीब एक बजे की है। शरारती तत्व कालेज में गेट नंबर चार जहां सांध्यकालीन सत्र की कक्षाएं लगती हैं, वहां से अंदर घुसने का इन लड़कों ने प्रयास किया। इन लड़कों में कालेज का एक विद्यार्थी भी शामिल है। कुल 10 से 12 लड़के घटना को अंजाम देने में शामिल बताए जाते हैं, जबकि कालेज में तीन से चार लड़के घुसे थे। यहां से यह शरारती तत्व कालेज के अंदर तो घुस गए। उस समय दो प्रोफेसरों ने उन्हें देख लिया, जिसके बाद दोनों की प्रोफेसरों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीन से चार लड़कों ने प्रोफेसरों के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद यह लड़के तुरंत भाग गए। इस दौरान इन लड़कों ने बाहर जाकर कालेज के अंदर पत्थर भी बरसाए। घटना के समय एक प्रोफेसर ने एक लड़के को पकड़ लिया। इसके साथ ही अन्य लड़के का मोबाइल भी प्रोफेसर के हाथ लगा, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना मिलते की कालेज में पुलिस पहुंची। यहां पर एक पुलिस की ओर से एक पीसीआर खड़ी की गई है। कालेज प्रशासन ने दी शिकायत : कालेज प्रशासन की तरफ से थाना सिटी में शिकायत दी गई है, जिसमें शरारती तत्वों द्वारा प्रोफेसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कालेज के प्राचार्य डा. संजय गोयल ने बताया है कि कालेज में दोपहर के समय 10 से 12 आउटसाइडरों ने कालेज के अंदर आने का प्रयास किया, इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कालेज के अंदर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान दो प्रोफेसर उन्हें रोकने के लिए गए तो उन पर भी हमला बोल दिया और हाथापाई की। मौके पर प्रोफेसर ने एक लड़के को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। ¨प्रसिपल के मुताबिक यह युवक नशे में थे। यह कालेज के विद्यार्थी नहीं हैं। पत्थर बाजी की जानकारी मिली सिटी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरकेएसडी कालेज में लड़कों द्वारा पत्थर बाजी करने की घटना की जानकारी मिली थी। एक लड़के को हिरासत में लिया है। इस पर शुक्रवार को कालेज में जाकर पूरी घटना पर जानकारी हासिल की जाएगी, फिलहाल कार्रवाई जारी है।

chat bot
आपका साथी