प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए झगड़े, कराया गर्भपात, छोड़ आया मायके

पानीपत के युवक ने गोहाना की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। अब पति पर दो बार गर्भपात कराने का आरोप है। पंचायत में मामला नहीं निपटा। सरपंच ने समझाया। पर घर नहीं बसा। अब दर्ज हो गया केस।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:42 PM (IST)
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए झगड़े, कराया गर्भपात, छोड़ आया मायके
पानीपत में शादी के बाद पत्‍नी का गर्भपात कराया।

पानीपत, जागरण संवाददाता। प्रेम विवाह किया। किसी तरह दोनों परिवारों में सहमति बन गई। लेकिन कुछ ही दिनों में इस जोड़े में ऐसी दरार आई कि अब पत्‍नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। अगर दोष साबित होता है तो पति को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। मामला पानीपत से जुड़ा है। विवाहिता गोहाना की रहने वाली है। अब पति ने पत्‍नी को उसके मायके छोड़ दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गोहाना की युवती ने बताया कि उसने अस्‍पताल में बतौर पुरुष नर्स काम करने वाले युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्‍न हुआ। शादी के कुछ दिन बाद ही सास ने दहेज के लिए प्रताडि़त शुरू कर दिया।

सास के ताने

विवाहिता ने बताया कि सास ने ताने देने शुरू कर दिए। सास किसी को बोलने नहीं देती। कहती है कि पोते की उम्‍मीद नहीं है। उसका दो बार गर्भपात करा दिया गया। धमकी दी कि यदि बाहर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

पंचायत में धमकाया

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे मायके छोड़ गया। कहा कि एक सप्‍ताह बाद आकर ले जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया। पंचायत बुलाई गई। तब सरपंच भी वहां मौजूद थे। सरपंच के सामने पति ने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह पत्‍नी को लेकर नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपितों पर धारा 498A/313/506 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इधर, बाइक सवार ने बुजुर्ग को कुचला

पानीपत : अपराध की एक खबर बड़ौली अड्डे से है। बड़ौली के रहने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कृष्ण बड़ौली अड्डे पर खड़े थे। वह आटो रिक्शा के इंतजार में थे। उन्हें बाबरपुर मंडी जाना था। तभी एक बाइक सवार लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया। उसने पिता कृष्ण को कुचल दिया। पिता डिवाइडर पर जा गिरे। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी