Ambala News: बुजुर्ग महिला का शव दफनाने पर करधान में विवाद, पुलिस पहुंची तब शांत हुआ मामला

अंबाला के गांव करधान में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के परिवार रहते हैं। एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने गांव में शव दफनाने की तैयारी की तो अन्य लोगों ने इसका विरोध कर दिया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी होती रही।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 05:45 PM (IST)
Ambala News: बुजुर्ग महिला का शव दफनाने पर करधान में विवाद, पुलिस पहुंची तब शांत हुआ मामला
अंबाला में बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने को लेकर हुआ विवाद।

अंबाला, जागरण संवाददाता। गांव करधान में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर दो पक्षों में बहस हुई, जबकि महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। बाद में मुस्लिम पक्ष के लोग शव लेकर रामकिशन कालोनी अंबाला कैंट पहुंचे और शव दफनाया। बताया जाता है कि इससे पहले भी दो से तीन बार विवाद हुआ है। 

शव दफनाने का विरोध

गांव करधान में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के परिवार रहते हैं। एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने गांव में शव दफनाने की तैयारी की, तो अन्य लोगों ने इसका विरोध कर दिया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी होती रही। इसी दौरान सूचना पाकर महेश नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उनको समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि जिस जमीन पर शव को दफनाने की कोशिश कर रहे थे, उस पर विवाद चल रहा है।

मामला अदालत में है और इस पर स्टे भी लगा हुआ है। इसी कारण लोगों ने शव दफनाने का विरोध किया। पुलिस के समझाने पर लोग शव को लेकर अंबाला कैंट की रामकिशन कालोनी पहुंचे। यहां पर जानकारी लगते ही कालोनी के लोग भी पहुंच गए। रामकिशन कालोनी के रहने वाले सूफी इमरान खान ने बताया कि कुछ लोग शव दफनाने के लिए आए थे। धार्मिक परंपरा के अनुसार शव को दफनाया गया है। इसके बाद लोग मौके से चले गए। 

पुलिस के समझाने से मान गए लोग

उधर, महेश नगर थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने कहा कि शव दफनाने को लेकर कोई बड़ा विरोध नहीं था। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए और शव को रामकिशन कालोनी स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। उन्हाेंने बताया कि जिस जमीन पर विवाद था, वहां पर शव दफनाना चाहते थे।

chat bot
आपका साथी