कुरुक्षेत्र में गली में गोवंश बांधने को लेकर चले ईंट-पत्‍थर, तीन की हालत गंभीर

कुरुक्षेत्र में गली में गोवंश बांधने की वजह से विवाद हो गया। इसमें ईंट पत्‍थर चल गए। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:07 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में गली में गोवंश बांधने को लेकर चले ईंट-पत्‍थर, तीन की हालत गंभीर
कुरुक्षेत्र में गोवंश बांधने को लेकर विवाद।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत दीदार नगर में गली में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद ने एक पक्ष ने दूसरे पर ईंटों से हमला बोल दिया। आरोपितों ने एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयत्न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

दीदार नगर निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उसका नरकातारी रोड पर सैलून है। उनके पड़ोस में रहने वाले कृष्ण उर्फ काला ने अपने घर के सामने गली में 15-16 गाय बांधी हुई है। जिससे उन्हें व आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने इस बारे में कई बार कृष्ण व उसके परिवार के सदस्यों को कहा कि वे अपनी पालतू गायों को कहीं एकांत जगह पर बांध कर रखें। बार बार कहने पर भी कृष्ण ने गायों को वहां से हटाने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी।

शिकायत की सुनवाई के दौरान कृष्ण व उसके परिवार वालों ने आश्वासन दिया कि वे गायों को चार-पांच दिन में गली से हटा कर कहीं और बांध लेंगे। 22 जुलाई की सायं उसकी माता कमला देवी व पड़ोसी दिनेश व अन्य पड़ोसी कृष्ण के घर के सामने गली में पहुंचे। गली में कृष्ण, उसका भाई श्याम, उसका लड़का दिनेश व उसकी माता सुनहेरी देवी पहले से ही खड़े हुए थे। जब उसे गायों को गली में न बांधने के बारे में कहा तो वह तैश में आ गया। कृष्ण ने घर के आगे पहले से रखी ईंटों में से ईंट उठाकर उसकी माता को मारी।

अन्य आरोपितों ने उन पर ईंटों से हमला बोल दिया। जिससे उसकी माता बेहाेश हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कृष्ण उर्फ काला, श्याम, दिनेश व सुनहेरी देवी के खिलाफ हत्या के प्रयत्न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआइ वजीर सिंह को सौंपी है।

जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी