कुरुक्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा, नकदी छीनने और हत्‍या के प्रयास का लगा आरोप

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें आढ़ती ने नकदी छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:42 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा, नकदी छीनने और हत्‍या के प्रयास का लगा आरोप
कुरुक्षेत्र में दो पक्षों में विवाद का मामला।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। सदर थाना पुलिस के अंतर्गत एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित पक्ष ने उन पर जानलेवा हमला किया और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि आरोपित पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और उनसे छह लाख 87 हजार रुपये की नकदी छीन ली। आरोपित पक्ष का एक युवक भागते हुए कैंटर से टकरा कर घायल हुआ, जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिपली निवासी संजीव कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अदालत परिसर में टाइपिस्ट का काम करता है। 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त हरविंद्र सिंह के साथ साई वैष्णो ढाबा पर गया था। रात करीब 10 बजे ढाबे पर एक टूरिस्ट बस आई हुई थी। जिसके चालक के साथ हरविंद्र सिंह की बोलचाल हो गई। उसी समय मौके पर ढाबा संचालक अशोक साहनी उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लग गया। अशोक साहनी ने फोन करके अपने मालिक जोगिंद्र सिंह को बुला लिया। कुछ देर बाद जोगिंद्र सिंह व उनके दो लड़के सचिन व अंकित आ गए। जोगिंद्र सिंह ने उन्हें धमकी दी।

हरिंद्र सिंह ने फोन करके अपने दोस्तों को बुलाया और उनके आते ही अशोक साहनी व उसके भाई रणधीर साहनी, राहुल ने अपने ढाबा से डंडे बिंडे उठाकर उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। वे सभी डर के कारण वहां से भागने लगे। वह मोटरसाइकिल लेकर पिपली की तरफ स्लिप रोड से जा रहा था तो जोगिंद्र व अन्य ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। अारोपितों ने जान से मारने की नियत से लोहे की राड से हमला किया। आरोपित मारपीट कर उसे पिपली थाने के गेट के समीप फेंक कर चले गए। उसे सरकारी एंबुलेंस से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरे पक्ष का आरोप आरोपितों ने छीनी नकदी

वहीं दूसरे पक्ष के गांव रामगढ़ निवासी पिपली अनाज मंडी के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पिपली अनाज मंडी में साईं ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान व साईं नालागढ़ ढाबा रामगढ़ में है। 23 अक्टूबर को वह रात 10 बजे अपनी दुकान बंद करे अपने गांव रामगढ़ जा रहा था। उसने अपने ढाबे के किराएदार अशोक सानी को छह लाख 87 हजार रुपये दिए और घर पर खाना खाने के लिए चला गया। उसने व्यापारी तरुण चावला को यह राशि देनी थी। उसने यह राशि अशोक से लेकर जाने थे। कुछ लोगों ने उसे अशोक को राशि देते हुए देख लिया। इसी दौरान ढाबे पर एक कार आ कर रूकी। करीब पांच मिनट बाद अशोक सानी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग कार लिए खड़े थे और वे पैसे छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब वह ढाबे पर पहुंचा तो छह आरोपितों उस पर डंडों से हमला कर दिया। एक आरोपित पैसे छीन कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। उसके बेटे ने गाड़ी से पीछा किया तो आरोपित एक कैंटर से टकरा कर खदानों में गिर गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर किया है मामला दर्ज

सदर थाना पुलिस प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर हत्या के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं जाेगिंद्र सिंह की शिकायत पर नकदी छीनने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी