Weather Update Panipat: हरियाणा में मौसम के अलग-अलग रंग, बारिश, कहीं धूप तो कहीं ओलावृष्टि

हरियाणा के कई जिलों में अलग-अलग मौसम रहा। पानीपत करनाल सहित जींद कैथल में बारिश हुई। वहीं कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आज और कल भी बारिश की संभावना है। बारिश से फसल को फायदा होगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 11:42 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 11:42 AM (IST)
Weather Update Panipat: हरियाणा में मौसम के अलग-अलग रंग, बारिश, कहीं धूप तो कहीं ओलावृष्टि
कुरुक्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, हल्की बौछारें पड़ी। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ी है। तापमान में में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने तेज गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की थी। गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कुरुक्षेत्र में वीरवार की अलसुबह से ही गरज व चमक के साथ रुक-रुक बारिश शुरू हो गई है। कई जगहों पर बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश होने से तापमान में भी कमी आई है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से घटकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। करीब नौ बजे थानेसर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने कहा कि अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

यमुनानगर में बुधवार रात मौसम में बदलाव

यमुनानगर में रात को बरसात शुरू हो गई। रात भर रूक रुक कर बरसात होती रही। जिले में छह एमएम बरसात हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वीरवार की सुबह भी बादल छाए रहे।

कैथल में भी बदला मौसम

कैथल में वीरवार सुबह रुक-रुक कर बरसात होती रही। तेज हवाएं चली। सुबह बरसात हाेने से कामकाज प्रभावित रहे। निचली कालोनियों में जलभराव हो गया।

करनाल में अचानक छाई काली घटा,बीच बूंदाबांदी

मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। सुबह अचानक आसमान में काली घटा छा जाती है और हल्की बूंदाबांदी होने लगती है। लगातार कोहरे के बाद तीन दिन से खिल रही धूप के बाद अब तेज हवा के साथ मौसम में ठंडक है।

जींद में बूंदाबांदी

अल सुबह जींद व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं और दोबारा छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई है। तेज गति से हवा चल रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। शुक्रवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अंबाला में भी बारिश

अंबाला में आधी रात को आसमान में बादल छा गए थे, लेकिन बरसात अलसुबह शुरू हुई। हालांकि वीरवार 11 बजे तक भी बूंदा-बांदी जारी रही। जिससे सड़कों पर बरसात का पानी जमा हो गया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: जींद की कंडेला महापंचायत में मंच टूटा, भाकियू नेता राकेश टिकैत भी थे मौजूद, बाल-बाल बचे

ये भी पढ़ें: यंगिस्‍तान की कहानियां पढि़ए, कोविड संक्रमण अवसर बन गया, पहले ही प्रयास में यूं बन गए चार्टर्ड एकाउंटेंट

ये भी पढ़ें: सेफ हाउस से बाहर आया खौफनाक सच, प्रेमी जोड़ों ने हाईकोर्ट के जस्टिस के नाम लिखी चिट्ठी में दर्दनाक खुलासा

chat bot
आपका साथी