पिला दे श्याम नाम की मस्ती पर झूमे श्रद्धालु

नई अनाज मंडी में चतुर्थ श्री बांके बिहारी महोत्सव में श्रद्धालु जमकर झूमे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:39 AM (IST)
पिला दे श्याम नाम की मस्ती पर झूमे श्रद्धालु
पिला दे श्याम नाम की मस्ती पर झूमे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, समालखा

नई अनाज मंडी में चतुर्थ श्री बांके बिहारी महोत्सव में श्रद्धालु जमकर झूमे। मुख्यातिथि हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने पूजा और ज्योत प्रचंड के साथ महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंडल सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है। जो सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है। उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए सच्चे मन के साथ परमात्मा का नाम सिमरन करे। श्याम बाबा के दर से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता है। वो हर भक्त की झोली भरते हैं। उन्होंने कहा कि

मनुष्य को सामाजिक दायित्व का निर्वाहन कर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। इससे मन का भटकाव नहीं होता। छौक्कर ने कहा कि जन सेवा ही नारायण सेवा है। राजनीति में वो जनता की सेवा करने के मकसद से ही आए है। मंडल पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। महोत्सव में जहां उड़ते हुए हनुमान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गायक मुकेश बागड़ा, माधवी शर्मा, मोहित गोयल ने पिला दे श्याम नाम की मस्ती, हम हारे-हारे, हम हारे के सहारे भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव में भंडारे के साथ बाबा के दरबार में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर अनिल गर्ग, दीपक सिघल, आशीष, अमित गर्ग, मुकेश, महेंद्र पुजारी, पदम गोयल, दीपक, सुशील गर्ग, कुलदीप सिंह और विनीत जैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी