Triple Talaq : देवर ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास, पति को बताया तो तीन तलाक बोल घर से निकाला

यमुनानगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला के देवर ने दुष्‍कर्म की कोशिश की। जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए भी ससुराल वाले प्रताडि़त करते हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:31 PM (IST)
Triple Talaq : देवर ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास, पति को बताया तो तीन तलाक बोल घर से निकाला
यमुनानगर में तीन तलाक का मामला आया।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 27 वर्षीय महिला को पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। देवर भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। अब दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपित ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला का निकाह वर्ष 2019 में हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक ठाक चला। बाद में ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने देने लगे। मायके से दहेज कम लाने को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। इस बारे में पति से बात की, तो वह भी ससुराल वालों का ही साथ देते थे। कई बार इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई। जिसमें ससुराल वाले गलती मानकर महिला को साथ ले जाते थे। कुछ दिन बाद फिर से मारपीट करने लगते।

ससुराल वालों ने अपने साथ रखने से इन्‍कार किया

महिला का आरोप है कि देवर उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान देवर उसके कमरे में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह से उससे भागकर बची। इस बारे में पति को बताया, तो पति ने उल्टा उसके साथ ही मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अब ससुराल वाले उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहे हैं। मायके वालों ने भी उनसे बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। परेशान होकर पीडि़ता ने मामले की महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी