बेटे के मना करने के बावजूद नशे में छत पर चढ़ा पिता, गिरने से मौत

राजनगर में छत से गिरने पर प्रवासी मजदूर 55 वर्षीय जसवीर सिंह की मौत हो गई। हादसा वीरवार देर रात का है। बेटे के मना करने के बावजूद छत पर पहुंच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:33 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:33 AM (IST)
बेटे के मना करने के बावजूद नशे में छत पर चढ़ा पिता, गिरने से मौत
बेटे के मना करने के बावजूद नशे में छत पर चढ़ा पिता, गिरने से मौत

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के राजनगर में छत से गिरने पर प्रवासी मजदूर 55 वर्षीय जसवीर सिंह की मौत हो गई। हादसा वीरवार देर रात का है। बेटे के मना करने के बावजूद छत पर पहुंच गया।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रमेश कुमार के मुताबिक मृतक के बेटे दीपू ने बयान में बताया कि वह राजनगर स्थित गली नंबर तीन में किराये के मकान में रहते हैं। कई साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो रखी है। हाल में वह और उसका पिता ही रह रहे थे। दोनों धागा लोडिग का काम करते थे।

वीरवार को शाम के समय उसका पिता शराब के नशे में कमरे पर आया। रात 11 बजे के करीब छत पर जाने लगा। उसने रोका, लेकिन वो नहीं माना और छत पर किसी तरह की जाली न होने के कारण वहां से नीचे आ गिरा। उसे सिर पर काफी चोट आई। आनन फानन सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी