आठ साल का बच्चा सहित डेंगू के छह नए केस मिले, संख्या पहुंची 123

कैथल में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब छह साल के बच्‍चे सहित डेंगू के छह नए केस सामने आए हैं। वहीं अब कुल केसों की संख्‍या 123 तक पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग लगातार डेंगू से बचाव के लिए दिशा निर्देश दे रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:57 PM (IST)
आठ साल का बच्चा सहित डेंगू के छह नए केस मिले, संख्या पहुंची 123
कैथल में डेंगू के केस बढ़ रहे हैं।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल जिले में रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को छह नए मरीज मिले हैं। इनमें आठ साल का बच्चा, पुंज मोहल्ला में 37 साल का व्यक्ति, अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर एक में 31 साल की महिला, डोगरा गेट पर 33 साल की महिला, अमरगढ़ गामड़ी में 22 साल का युवक व अर्जुन नगर में 15 साल का किशोर डेंगू पाजिटिव मिला है। अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 123 तक पहुंच गई है। शहर के डोगरा गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट व अमरगढ़ गामड़ी में सबसे ज्यादा डेंगू के केस मिल रहे हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल अस्पताल में अब 12 बेडों का एक वार्ड बनाया गया है, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड बढ़ाए जा सकते हैं। जहां डेंगू के नए केस मिले हैं, वहां का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा कर सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में लगाया गया है। मंगलवार को बाद दोपहर रिपोर्ट जारी होगी।

सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। अब कुल संख्या 123 हो गई है। जहां नए केस मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा कर आसपास के घरों में बीमार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी जमा है तो मिट्टी डालकर उस गड्ढे को भर दें या तेल डाल दें ताकि मच्छर पैदा न हो। घर में रखे पानी के बर्तनों की नियमित रूप से सफाई रखें।

chat bot
आपका साथी