निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी सघं हरियाणा ईईएफआइ के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निजीकरण विरोधी दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 06:45 PM (IST)
निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पानीपत : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी सघं हरियाणा ईईएफआइ के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निजीकरण विरोधी दिवस मनाया गया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे धरना प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से सीएम के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान कश्मीर सिंह व संचालन जिला सचिव अमरीश त्यागी ने किया।

जिला प्रधान कश्मीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता की मेहनत व टैक्स पेयर्स से खड़े किए गए पब्लिक सेक्टर रेल, सड़क, एयरपोर्ट, टेलीकाम, बिजली, वेयर हाउस इत्यादि को निजी हाथों में सौंपकर छह लाख करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले भी सरकार कई सार्वजनिक जनसेवाओं के विभागों का निजीकरण कर चुकी है जोकि गलत है। इससे कर्मचारियों में रोष है।

वहीं जिला उपप्रधान राजपाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक व प्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि सरकार के उक्त फैसले से जनसुविधाएं महंगी होने के साथ रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे। इस मौके पर मनीष मलिक, मदन कुमार, प्रमोद शर्मा, मदनलाल, सतबीर सभ्रवाल, राजेन्द्र छौक्कर, सोहन लाल बतरा, रमेश कुमार, प्रवीन छौक्कर, पहल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी