यमुनानगर में घट रही रिकवरी दर, बढ़ रहे मरीज, 52 नए कोरोना संक्रमित मिले

यमुनानगर जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को अब तक के सबसे अधिक 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर भी लगातार गिर रही है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:55 PM (IST)
यमुनानगर में घट रही रिकवरी दर, बढ़ रहे मरीज, 52 नए कोरोना संक्रमित मिले
यमुनानगर में घट रही रिकवरी दर, बढ़ रहे मरीज, 52 नए कोरोना संक्रमित मिले

यमुनानगर, जेएनएन। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को अब तक के सबसे अधिक 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर भी लगातार गिर रही है। वीरवार को कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ। रिकवरी दर भी घटकर 52 प्रतिशत पर आ चुकी है। जो प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम हैं। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब तक 678 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 362 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 129 कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। फिलहाल 302

सक्रिय मरीज हैं।

यहां मिले कोरोना संक्रमित मरीज :

भगतपुरी से 40 वर्षीय युवक, संतपुरा से 27 वर्षीय युवक, शास्त्री कालोनी से 59 वर्षीय महिला, जय सिटी से 39वर्षीय युवक, झंडा चौक से 66 वर्षीय वृद्ध, आर्यनगर से 68वर्षीय वृद्धा, शिवदयालपुरी से 83 वर्षीय वृद्ध, माडल टाउन से 54वर्षीय अधेड़, आनंद कालोनी से 19 वर्षीय नवयुवक,बिहार से आया शास्त्री कालोनी निवासी 20 वर्षीय नवयुवक,  छछरौली के दसौरा से 70 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्ध, 70 वर्षीय वृद्धा व 12 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा सारन से 45 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, मंगतपुरा से 23 वर्षीय युवक, कैंप से 35 वर्षीय युवक, मेवात से आया 47 वर्षीय युवक, पांसरा से 25 वर्षीय युवक, रूपनगर से 50 वर्षीय अधेड़, रणजीतगार्डन से 35 वर्षीय युवक, 25वर्षीय युवक, गढ़ी बंजारा से 28 वर्षीय युवक, शांति कालोनी से 27 वर्षीय युवक, कैंप जोडियो से 30 वर्षीय युवक, शिवपुरी कालोनी से 26 वर्षीय युवक, प्रोफेसर कालोनी से 24 वर्षीय युवक, शिवपुरी कांसापुर से 37वर्षीय युवक, सरोजनी कालोनी से 25 वर्षीय युवक, कृष्णा कालोनी से 39 वर्षीय युवक, बैंक कालोनी से 29 वर्षीय युवक, 72 वर्षीय वृद्धा ,त्यागी गार्डन से 15 वर्षीय किशोर, पुराना हमीदा से 27 वर्षीय महिला, स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी 34 वर्षीय महिला, पेपर मिल कालोनी से 25 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्धा, 12 वर्षीय किशोरी, बुढ़ेडी से नौ वर्षीय बच्चा, साढौरा से 15 वर्षीय किशोर, मंगलौर से 28 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय युवक, सेक्टर 17 से 55 वर्षीय अधेड़, 30 वर्षीय महिला, नाहरपुर से 55 वर्षीय महिला, बहादुरपुर से 37 वर्षीय, आर्यनगर से चार वर्षीय शिशु, पीजीआइ चंडीगढ़ में दाखिल 30 वर्षीय महिला  कोरोना संक्रमित मिले हैं।

पुलिसकर्मी सहित चार संक्रमित मिले

रादौर : वीरवार को थाना रादौर के एक पुलिस कर्मचारी सहित चार लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए गए। इनमें गांव घिलौर से 36 वर्षीय युवक, गांव अंटावा से 38 वर्षीय युवक व गांव बहादुरपुर से 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। थाने को सैनिटाइज कराया गया। पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी